Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bridal Mehndi Designs : दुल्हन के लिए लेटेस्ट ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस

Bridal Mehndi Designs : दुल्हन का श्रृंगार मेहंदी के बिना पूरा नहीं होता है। ऐसे में इसका खूबसूरत दिखना जरूरी है। इसके लिए मेहंदी के लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो किया जा सकता है। लेटेस्ट ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस पर एक नजर।

Bridal Mehndi Designs : दुल्हन के लिए लेटेस्ट ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस
X

Bridal Mehndi Designs : मेहंदी लगे दुल्हन के हाथ उसके रूप को और निखार देते हैं, उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। साथ ही मेहंदी को सुहाग की निशानी भी माना जाता है। ऐसे में दुल्हन की मेहंदी का सबसे खास होना जरूरी है। इन दिनों ब्राइडल मेहंदी में तरह-तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं। आप भी लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

ब्रेसलेट स्टाइल

यह मेहंदी का एक ऐसा डिजाइन है, जो ट्रेंड से कभी आउट नहीं होता। इस डिजाइन को कलाई पर बनाया जाता है। यह देखने में बिल्कुल चूड़ियों की तरह लगता है, इसलिए इसे बैंगल या ब्रेसलेट स्टाइल कहा जाता है। पहले कलाई पर चूड़ीदार आकार दिया जाता है, इसके बाद डिजाइन के अंदर और बाहर की तरफ अरेबिक, इंडियन या किसी भी तरह का डिजाइन बनाया जाता है। इस डिजाइन को और भी ज्यादा निखारने के लिए आप बैंगल स्टाइल में कलरफुल स्टोंस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मोरोक्कन मेहंदी स्टाइल

मोरोक्कन मेहंदी स्टाइल ज्यादातर ज्योमेट्रिकल होती है। इस मेहंदी स्टाइल को बनाते समय कई छोटे-बड़े स्क्वायर, रेक्टेंगल और ट्रायएंगल को आपस में मिलाकर एक डिजाइन तैयार किया जाता है। साथ ही इस ज्योमेट्रिकल डिजाइन की खूबसूरती को निखारने के लिए इनके बीच में फूल, पत्तियों की डिजाइन बनवाई जा सकती है।

लेस ग्लव्स स्टाइल

यह स्टाइल ज्यादातर हाथों के पीछे और कलाई की तरफ बनाया जाता है। इसे देखने पर अहसास होता है, जैसे किसी लेस से बना ग्लव्स पहना हो। इसे मिडिल फिंगर से शुरू करके हाथों की कलाई तक बनाया जाता है। यह एक मॉडर्न मेहंदी स्टाइल है। आजकल लड़कियां मेहंदी के इस स्टाइल को काफी पसंद कर रही हैं।

अरेबिक स्टाइल

मेहंदी का यह स्टाइल काफी पॉपुलर है। इस डिजाइन की खूबसूरती यह है कि इसमें हाथों को भरा नहीं जाता बल्कि बेहद सुंदरता और सफाई से डिजाइन बनाया जाता है। इस डिजाइन में हाथों का अधिकतर भाग खाली होता है, डिजाइन के बीच का खाली स्पेस इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है। आप चाहें तो अपने हिसाब से इस डिजाइन को कम या ज्यादा बनवा सकती हैं।

हैंगिंग स्टार स्टाइल

अगर आपको मेहंदी से सिर्फ हाथों को भरना पसंद नहीं है और आप कुछ अलग डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो हैंगिंग स्टार डिजाइन बनाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है।

टैटू मेहंदी स्टाइल

पिछले कुछ समय से टैटू मेहंदी का चलन भी काफी बढ़ गया है। यह मेहंदी का डिजाइन दूर से देखने में एक टैटू की तरह दिखता है, लेकिन असल में इसे मेहंदी से बनाया जाता है। आप इस टैटू मेहंदी स्टाइल को हाथों के साथ-साथ गर्दन के पीछे भी बनवा सकती हैं।

ग्लिटर स्टाइल

ग्लिटर मेहंदी स्टाइल काफी ट्रेंडी और कूल लुक देती है। इस स्टाइल में मेहंदी डिजाइन को स्पार्कल की मदद से हाईलाइट किया जाता है। ग्लिटर डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल मेहंदी को भी ग्लिटर की मदद से एक मॉडर्न ट्विस्ट दिया जाता है। इनके अलावा आप रजवाड़ी मेहंदी, वरमाला डिजाइन या फिर पीकॉक मेहंदी डिजाइन भी बनवा सकती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story