''ब्रेसलेट'' बताएगा प्रेग्नेंट होने का सही समय
ये ब्रेसलेट 89% सही साबित हुआ है।

X
haribhoomi.comCreated On: 29 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. जिस तरह से बाजार में रिस्टबैंड और स्मार्ट घड़ियां आ गई हैं, उसी तरह से एक नई तकनीक ने और जन्म ले लिया है। आज के जमाने में लोग इतने आगे निकल गए हैं कि अब सब कुछ उनकी अंगुलियों की टिप्स पर है।
इसे भी पढे़ंः आपके सोने का तरीका बताएगा कैसी है आपकी LOVE लाइफ
विदेश की एवा कंपनी ने एक ब्रेसलेट बनाया है जो महिलाओं के प्रेग्नेंट होने के सही समय की जानकारी देगा। वह महिलाओं के उन दिनों में प्रभावी होगा जब उनमें गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है। इससे प्रेग्नेंट होने के सही समय के बारे में पता चलेगा। यह ब्रेसलेट 89% सही साबित हुआ है। एवा ब्रेसलेट एक फर्टिलिटी ट्रैकिंग जिवाइस है। इसे महिलाओं को रात में सोते समय पहनना होता है। यह रात में सारा डाटा एकत्र करता है और ब्रेसलेट से कनेक्टेड स्मार्टफोन में इसकी जानकारी देता है।
यह महिलाओं की एक साइकिल में से औसतन 5.3 फर्टाइल दिनों की जानकारी देगा। इसमें एक सेंसर लगा हुआ है जो नौ तरह की शारीरिक गतिविधियों को मापता है। इनमें पल्स रेट, ब्रीदिंग रेट, सोने का तरीका, हार्ट रेट और तापमान शामिल है। यह सभी मापदंड फर्टाइल दिनों में कुछ हार्मोन्स के साथ बदलते रहते हैं।
इसे भी पढ़ेंः आपके सोने का तरीका बताएगा कैसी है आपकी LOVE लाइफ
शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाएं अपनी साइकिल को ट्रैक करने में बहुत अधिक समय बर्बाद कर देती हैं। साथ ही कई महिलाओं को साइकिल ट्रैक करने में कई मुश्किल आती हैं। ऐसे में यह एक कारगर उपाय साबित होगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story