सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है ब्लड डोनेशन
हर तीन महीने में ब्लड डोनेट करते रहने से बॉडी में आयरन का लेवल बना रहता है।

लखनऊ. यह गलतफहमी काफी लोगों को है कि ब्लड डोनेट करने से कमजोरी आती है, पर सच तो यह है कि इससे बॉडी में नए ब्लड सेल्स बनते हैं जो ब्लड डोनेट करने वाले को हेल्दी रखते हैं।
ये भी पढ़ें : सावधान : प्रतिबंधित कीटनाशकों को रोजाना खा रहे हैं आप
यह होंगे फायदे
बर्न की जा सकती हैं कैलरी: सिर्फ एक बार के ब्लड डोनेशन से ही लगभग 650 किलो कैलरी बर्न की जा सकती है। जो वजन कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसलिए हर 3 महीने में ब्लड डोनेट करते रहना चाहिए लेकिन इससे पहले हेल्थ चेकअप जरूरी है।
हेल्थ के लिए जरूरी
ब्लड डोनेट करने से शरीर में नया खून बनता है जो सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं को कोसों दूर रखता है। ब्लड डोनेशन कॉर्डियोवैस्कुलर हेल्थ को भी बनाए रखता है। डोनेशन के दौरान ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर, हीमोग्लोबिन जैसे चेकअप किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें :टेस्ट में पास दवाइयां भी भरोसेमंद नहीं, एक बार फिर होगा ट्रायल!
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App