Bigg Boss 14: बिग बॉस में नजर आने वाली ये एक्ट्रेस बनना चाहती थी आईएएस, जानें इस कंटेस्टेंट के बारे में
Bigg Boss 14 के घर में रुबीना मेहमान के तौर पर कई बार नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस बार रूबीना ने बिग बॉस के घर बतौर कंटेस्टेंट प्रवेश किया है। वे अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। रुबिना ने साल 2006 में मिस शिमला का खिताब जीता था। इसके बाद वे 2008 में मिस नॉर्थ इंडिा पेजेंट जीती थीं।

Bigg Boss 14: टीवी का सबसे पसंदीदा रिएलेटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 14)शुरू हो चुका है। इस साल लोगों के कई पसंदीदा सेलेब्रिटी शो में नजर आ रहे हैं। वहीं शो में आई फेमस टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में आज हम आपको रुबीना के बारे में और भी कई जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन है रुबिना दिलैक।
साल 2006 में मिस शिमला का खिताब जीता
रुबीना बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में मेहमान के तौर पर कई बार नजर आ चुकी हैं। लेकिन रूबीना ने इस बार बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट प्रवेश किया है। वे अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। रुबिना ने साल 2006 में मिस शिमला का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2008 में मिस नॉर्थ इंडिया पेजेंट भी जीता था।
Also Read: Work From Home हेल्थ पर डाल रहा है बुरा असर, समय से पहले लोगों को बना रहा है बुजुर्ग
आईएएस बनना चाहती थीं
रुबीना बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थी और हमेशा से वे आईएएस बनना चाहती थीं। लेकिन इस दौरान उनका सिलेक्शन छोटी बहु सीरियल में हो गया। इसके बाद वे देवों के देव महादेव, जीनी और जुजु जैसे कई शो में नजर आईं। इन शो के बाद वे शक्ति - अस्तित्व के एहसास की में भी नजर आई थीं। जिसमें वे एक किन्नर का रोल निभाती हुई नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने अपने आप को किरदार में इस तरह ढाला कि वे हर किसी की फेवरेट हो गईं। वहीं अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आएदिन दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।