रेसिपी: भाई-दूज पर घर में ऐसे बनाएं टेस्टी सोन पापड़ी
भाई दूज पर घर में सोन पापड़ी की ये रेसिपी ट्राई करिए और अपने भाई को स्पेशल गिफ्ट दें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Oct 2017 12:31 PM GMT
भाई दूज भाई-बहन का त्योहार है। इस मौके पर बहनें भाईयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाती हैं। इस भाई-दूज पर आप अपने भाई को अपने हाथों से सोन पापड़ी खिलाकर खुश कर सकती हैं।
घर में सोन पापड़ी की ये रेसिपी ट्राई करिए और इस भाई-दूज पर आप अपने भाई को स्पेशल गिफ्ट दीजिए। इस रेसिपी से बनी सोन पापड़ी आपके भाई के साथ-साथ घर के बाकी लोगों को भी पसंद आएगी।
यह भी पढ़ें: रेसिपी: घर में ऐसे बनाएं काजू कतली
यह भी पढ़ें: रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी राज कचौरी
ऐसे बनाएं
- सोन पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और इसमें मैदा और बेसन डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें।
- इसके भून जाने के बाद इसे ठंड़ा होने के लिए रख दें।
- फिर पैन में दूध, पानी और चीनी डालकर चाश्नी बनाएं।
- जब चाश्नी तैयार हो जाए तो उसमें भूना हुआ मिश्रण मिला लें।
- इसके बाद इसे 10 मिनट तक लगातार अच्छे से गूंथे।
- फिर थाली में घी लगाकर उसकी ग्रीसिंग कर दें।
- इसमें मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से बादाम और पिस्ता लगा दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे टुकड़ों में काटकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story