जानिए, पान की शान, पाक भी है भारतीय पान का शौकीन
पाकिस्तान 4.5 मिलियन किलो पान के पत्ते भारत से आयात करता है।

पान की कहानी वेदों की जूबानी भी सुनी जा सकती है, क्योंकि वेदों में भी पान के सेवन की पवित्रता का बखान किया गया है। पान की आकृति की बात करें तो यह इन्सान के दिल से मिलता जुलता होता है। एक पान की लम्बाई पांच सेंटीमीटर से लेकर बीस सेंटीमीटर तक की हो सकती है।
पाकिस्तान में भी पान की खेती होती है। पान की खेती तटीय क्षेत्र में होती है। पाकिस्तान में मुख्य रूप से दो जगह होती है। ठट्टा और मलीर दो मुख्य ऐसे जिले है जहां पर पान की खेती को खास देख-रेख में तैयार किया जाता है। इसके अलावा भारत द्वारा भी पाकिस्तान में पान को भेजा जाता था, जिस पर अब रोक लगा दि गई है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान पान का आयात करने में दूसरे स्थान पर है। वर्तमान समय में पान के पत्ते का उत्पादन कम मात्रा में होती है। जोकि पूरे पाकिस्तान में 5 प्रतिशत उपयोग होता है। समकालीन आकंड़ों के अनुसार पूरे पाकिस्तान में 5 मिलियन किलो पान के पत्तों का उपभोग होता है।
दूसरी तरफ पाकिस्तान 4.5 मिलियन किलो पान के पत्ते भारत से आयात करता है जिसकी लागत 140 मिलियन रूपए है। पाकिस्तान में पान के पत्ते की मांग तेजी से बढ़ रही है,संभावना है कि आने वालो वर्षो में यह 10मिलियन तक आयात होने लगेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App