Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नहीं ले पा रहे है पूरी नींद, तो जानें यहां

नींद एक ऐसी प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसकी जरूरत हर व्यक्ति को है। एक दिन नींद पूरी न हो तो अगली सुबह थकान और सिरदर्द से हमें घेरे होती है।

नहीं ले पा रहे है पूरी नींद, तो जानें यहां
X

नींद एक ऐसी प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसकी जरूरत हर व्यक्ति को है। एक दिन नींद पूरी न हो तो अगली सुबह थकान और सिरदर्द से हमें घेरे होती है। जब हम ज्यादा थके होते हैं तो खासकर हमें नींद नहीं आती है। बिस्तर पर करवटें बदलते रह जाते हैं। नींद का पूरा होना बेहद जरूरी है। इसलिए नींद इतने समय लेनी चाहिए जितने समय में हमारी शारीरिक मुद्रा (यानि पॉश्चर) सही रहे है और मन तरोताजा हो जाए।

सोने के लिए सही पॉश्चर की जरूरत होती है। ये जानना बेहद जरूरी होता है कि हमें किस पॉश्चर में स्ट्रेस फ्री नींद आएगी। यू-ट्यूब पर कई ऐसे छोटे-बड़े चैनल मौजूद हैं, जो सोने के लिए सही पॉश्चर की जानकारी देते हैं। तो जानिए यू-ट्यूब चैनलों पर नींद से जुड़े सवालों के जवाब............

Natural Cures

Natural Cures (नैचुरल क्योर्स) नाम से ये चैनल यू-ट्यूब पर जुलाई, 2016 से संचालित है। फिलहाल, इस चैनल के करीब एक मिलियन, आठ लाख, 88 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो इसे फॉलो करते हैं इस यू-ट्यूब चैनल पर सोने के सही तरीके से संबंधित सवालों के जबाव मौजूद हैं।

Natural Ways

Natural Ways (नैचुरल वेज़) नाम से ये चैनल यू-ट्यूब पर नवंबर, 2016 से मौजूद है। फिलहाल, इस चैनल के करीब नौ लाख, 67 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो इसे फॉलो करते हैं। इस चैनल पर सोने के सही समय लिए जानकारी के विडियोज उपलबध हैं। इस चैनल पर बताया गया है कि बाईं ओर इस तरह करवट लेकर सोएं तो नींद शारीरिक मुद्रा को बनाएं रखती है।

Home Remedy

Home Remedy (होम रेमेडी) नाम से ये चैनल यू-ट्यूब पर जून, 2016 से मौजूद है। फिलहाल, इस चैनल के करीब चार लाख, 12 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो इसे फॉलो करते हैं। इस चैनल पर अच्छे और बुरे स्लीपिंग पॉश्चर की जानकारी से संबंधित सवालों के जबाव मौजूद हैं।

Upright Health

Upright Health (अपराइट हेल्थ) नाम से ये चैनल यू-ट्यूब पर अक्टूबर, 2010 से मौजूद है। फिलहाल, इस चैनल के करीब 73 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो इसे फॉलो करते हैं। इस चैनल पर किस तरह करें अपनी स्लीप साइकिल को बेहतर जैसे सवालों के जबाव मौजूद हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story