कान छिदवाने से दूर होती हैं बीमारियां
कान छिदवाना सिर्फ एक फैशन ही नहीं हमारे कल्चर का एक अहम हिस्सा भी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 July 2017 11:51 AM GMT
यह तो सभी जानते हैं कि कान छिदवाना सिर्फ एक फैशन ही नहीं हमारे कल्चर का एक अहम हिस्सा भी है।
बावजूद इसके बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि कान छिदवाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर आपको है लीवर की समस्या तो छुटकारा दिलाएंगे ये 3 योगासन
1. दिमाग तेज करता है
- कान के निचले हिस्से में एक प्वाइंट होता है जो दिमाग से जुड़ा होता है।
- पीयरसींग के दौरान जब कान में छेद किया जाता है तो दिमाग एक्टिव बनता है।
2. आंखों की रोशनी में सुधार
- कानों के जिस हिस्से को छेदा जाता है उसके पास आंखों से जुड़ी नसे भी होती हैं।
- जिसकी वजह से एक्यूपंक्चर के अनुसार इस बिंदु के दबते ही आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
3. साफ सुनने में मदद करता है
- कानों में जिस जगह छेद किया जाता है वहां एक प्वाइंट होता है जो व्यक्ति को साफ सुनने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना है खतरनाक, होती है ये बीमारियां
4. मोटापा दूर करता है
- कान में जिस जगह छेद किया जाता है वहां भूख लगने वाला बिंदु होता है।
- जिस पर अगर छेद किया जाए तो पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहती है और मोटापा भी कम हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story