जानिए कैसे हैं दुनिया की बेस्ट कम्पनियों के ये “कैफेटेरिया”
दुनिया की बेस्ट कम्पनियों के कैफेटेरिया किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं हैं।

नई दिल्ली. बड़ी-बड़ी कम्पनियां अपने कर्मचारियों को बेहतर कैफेटेरिया उपलब्ध कराते हैं। इंडियाटाइम के खबर के अनुसार दुनिया की बेस्ट कम्पनियों के कैफेटेरिया किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं हैं। यहां एक से एक बेहतरीन डीश मिलते हैं।
चलिए देखते हैं कैसे हैं बेस्ट कम्पनियों के ये कैफेटेरिया
गुगल
गुगल दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक है। गुगल अपने कर्मचारियों का खासा ख्याल रखती है। इसके कैफेटेरिया में हर तरह के फूड के लिए अलग-अलग सेक्शन बने हुए हैं। यहां फूड के वैरायटी की तो गिनती करना भी मुश्किल हैं।
एप्पल
एप्पल के कैफेटेरिया का नाम कैफे मैक्स है। यहां इटालियन,फ्रेंच और जैपनीज आदि कई तरह के फूड मिलते हैं।
फेसबुक
फेसबुक अपने कर्मचारियों को फ्री में खाना उपलब्ध कराता है। बाहर से आए लोगों को फेसबुक डिस्काउंट में फूड उपलब्ध कराता है।
ड्रॉपबॉक्स
ड्रॉपबॉक्स का ऑफिस संत फ्रेंस्सिको में है। इसका कैफेटेरिया 400 मीटर में बना हुआ है। यहां हर तरह के फूड मिलते हैं।
पीक्सर
पीक्सर का कैफेटेरिया किसी म्यूजियम से कम नहीं है। इसके कैफेटेरिया का नाम कैफे लक्सो है।
ट्वीटर
ट्वीटर ने अपने कैफेटेरिया का नाम #बर्ड फिडर रखा है। खाने के स्टाल के बाहर हैशटैग के प्रयोग किया गया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App