दही की लस्सी दूर करती है पेट से जुड़ी बीमारियां
बॉडी के लिए पेय पदार्थ फायदेमंद होते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Aug 2017 2:25 PM GMT
दही की लस्सी पीने के फायदे
गर्मियों में शरीर के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। बॉडी के लिए पेय पदार्थ फायदेमंद होते हैं।
दही की लस्सी की बात करें तो इसे रोज पीने से सेहतमंद फायदे मिलते हैं। लस्सी बीमारियों से तो बचाती है इसी के साथ चेहरे पर ग्लो आता है।
आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
1. हड्डियां मजबूत
- दही में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
2. पाचन क्रिया
- दही की लस्सी आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। इससे आपका पेट हल्का रहता है। इसके सेवन से पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
3. पेट की गर्मी
- लस्सी शरीर की गर्मी को कंट्रोल करती है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और पानी की मात्रा शरीर में नमी बनाए रखती है।
4. एसिडिटी
- जिन लोगों को एसिडिटी की प्रॉबल्म रहती है उन्हें लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए। आपके खाने को जल्दी पचाती है।
5. इम्युन सिस्टम
- लस्सी इम्युनिटी पावर को मजबूत करती हैं। और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story