ऑयली स्किन के लिए ये हैं घरेलू नुस्खे
अक्सर ऑयली स्किन वालों को कील-मुंहासे की समस्या रहती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Aug 2017 4:28 PM GMT
अधिकतर लोगों को ऑयली स्किन की वजह से परेशानी रहती है। ऑयली स्किन से चेहरे पर मिट्टी जल्दी चिपकती है।
अक्सर ऑयली स्किन वालों को कील-मुंहासे की समस्या रहती है।
आप चेहरे से अधिक तेल को निकालने के लिए इन आयुर्वेदिक नुस्खे को अपना सकते हैं...
इसे भी पढ़ें- 7 दिन में घटाएं चेहरे की चर्बी, इन घरेलू नुस्खों से
1. दूध
- रूई को दूध में भिगोकर चेहरे साफ करने से स्किन का एक्स्ट्रा तेल निकल जाता है।
- दिन में दो बार इस प्रक्रिया को रोज करें।
2. संतरा
- संतरे से विटामिन-सी मिलता है। जो स्किन के लिए अच्छा होता है। संतरे के रस को चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन की परेशानी खत्म हो जाती है।
3. हल्दी और चंदन
- हल्दी और चंदन को एक-साथ मिलाकर बनाए गए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का तेल निकल जाता है।
4. शहद
- शहद का ज्यादातर बालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एक अंडे के साथ दो चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- बाद में गुनगुने पानी से फेस धो लें।
इसे भी पढ़ें- कर्ली बालों को ऐसे करें सीधा, अपनाएं ये टिप्स
5. पानी
- गुनगुने पानी से मुंह साफ करने से चेहरे की गंदगी बाहर निकल जाती है। इसके बाद बर्फ से चेहरे पर मसाज करें।
- कुछ हफ्तों बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story