घर में फटाफट तैयार हो जाएंगे ये गरमा-गरम कुरकुरे स्नैक्स, जानें 5 रेसिपी
ठंड के मौसम में गरमा-गरम स्नैक्स खाने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में आप इन रेसिपी को घर में फटाफट बना सकती हैं। एक साथ जानें 5 स्नैक्स बनाने की रेसिपी।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Jan 2018 2:03 PM GMT
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। आपके घर भी मेहमान नव वर्ष की बधाई देने के लिए आ रहे होंगे। ऐसे में घर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए क्या स्पेशल पेश करें, यह सोचकर परेशान ना हों। इस बार हम बता रहे हैं कुछ टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी, जिन्हें आप बहुत आसानी से बना सकती हैं।
कैबेज कबाब के लिए सामग्री
- पत्ता गोभी (कैबेज)- 1 छोटी
- पनीर- 100 ग्राम
- कटा अदरक- 1 छोटा चम्मच
- कटा प्याज- 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- बेसन- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पावडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गर्म मसाला- 1 छोटा चम्मच
- रिफाइंड ऑयल- तलने के लिए
विधि
- पहले पत्ता गोभी कस लें या दरदरा पीस लें।
- पनीर मसल लें। तेल को छोड़कर सभी सामग्री मिला लें।
- तैयार सामग्री के मनचाहे आकार के कबाब बनाएं।
- कड़ाही में तेल गर्म करके मंदी आंच पर कुरकुरे होने तक तलें।
अगली स्लाइड्स में देखें बाकी रेसिपी...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story