शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाएं अंगूर, जानिए क्या हैं इसके फायदे
शरीर को हेल्दी रखने में सहायक अंगूर

X
haribhoomi.comCreated On: 27 May 2015 12:00 AM GMT
लाइफस्टाइल डेस्क. अंगूर खाना लगभग सभी को पसंद होता है क्योंकि इसमें न छिलका उतारने की टेंशन न बीज फेंकने का झंझट। इसी कारण से लोग गर्मियों में अंगूर का सेवन सबसे ज्यादा मात्रा में करते हैं इसके अलावा अंगूर खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही ये प्यास बुझाने में भी कारगर है। शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही अंगूर कब्ज, अपचन, थकान, गुर्दे की बीमारियों और आंखों में होने वाले मोतियाबिंद जैसे रोगों से भी बचाता है।
अंगूर से होने वाले फायदे
माइग्रेन
पके हुए अंगूर के रस के सेवन से माइग्रेन जैसी समस्या में आराम मिलता है। सुबह-सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। रेड वाइन को माइग्रेन की एक वजह मानी जाती है, लेकिन अंगूर का जूस और इसके बीज से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। वैसे तो कम सोना, मौसम में बदलाव, पाचन समस्या में परेशानी आदि कई माइग्रेन बीमारी का कारण हो सकते हैं, लेकिन एल्कोहल के सेवन को इसकी खास वजह माना जाता है। अंगूर का जूस पीकर इसके खतरे का काफी कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़े. जानिए बचाव के उपाय, गर्मियों में आई फ्लू से
दिल की बीमारी
अंगूर खून में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से बचाव करता है। फ्लेवोनॉइड्स की ज़्यादा मात्रा भी अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करती है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story