1 दिन में 2 गिलास से ज्यादा न पिएं गन्ने का रस
गन्ने का जूस आसानी से मिल जाने के कारण लोग अधिक से अधिक मात्रा में इसे पीना पसंद करते हैं।

X
Pritika RaiCreated On: 5 July 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. गर्मियों का सीजन है ऐसे में तपती धूप से अपने आपको बचाने के लिए और प्यास बुझाने के लिए पेय पदार्थ की जरूरत तो सभी को होती है। गर्मियों में सबसे ज्यादा आम और गन्ने का रस ही अक्सर लोग पसंद करते हैं। लेकिन यदि आप इसका ज्यादा सेवन कर लेते है तो यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
.jpg)
गन्ने का जूस आसानी से मिल जाने के कारण लोग अधिक से अधिक मात्रा में इसे पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आपको बताने जा रहे है कुछ काम की बातें जिसे जानने के बाद आप अपनी हेल्थ को गन्ने के रस से होने वाले नुकसान से बचा पाएं। जहां एक ओर गन्ने के रस के निरन्तर सेवन से शरीर का दुबला पन, पेट की गर्मी, हृदय की जलन एवं कमजोरी दूर होती है वहीं दूसरी ओर इसे ज्यादा पीना भी शरीर के नुकसानदेह साबित हो सकता है।
.jpg)
ध्यान रखने योग्य बातें -
1. कभी भी मशीन में बना हुआ गन्ने का रस न पिएं। क्योंकि मशीन से जब रस निकलता है तो उस मशीन में लगा हुआ तेल रस के संपर्क में आ जाता है यानि की उसमे मिक्स होकर रस में मिल जाता है।
2. मशीन के तेल में मिले हुए रस को पीकर आप बहुत सी बिमारियों को स्वयं दावत दे रहे हैं। इसलिए जहां तक हो सके तो रेड़ियों पर लगने वाली लकड़ी के
3. दिनभर में केवल 1 से 2 ग्लास ही पिएं। ज्यादा पीने से यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। संभव है तो गन्ने का जूस बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गन्नों पर अवश्य नजर दौड़ाएं। क्योंकि अगर गन्ने खराब होंगे तो इसका रस बीमारी पैदा कर सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने से हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचता है।
.jpg)
4. यदि आप चाहे तो गन्ने का रस पीने के बाद भी इससे होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं। यदि इसके रस में थोड़ा सा नींबू निचोड़ कर पिएं तो शरीर को होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा सकते है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story