जानिए, कैसे रेग्युलर योग करने से निखरती है खूबसूरती
रेग्युलर योग करने से स्किन ग्लोइंग बनती है

X
सजेशन
दिल्ली. अगर आप रेग्युलर योग करें तो अच्छी हेल्थ के साथ ही अपनी खूबसूरती भी निखार सकती हैं। रेग्युलर योग करने से हमारी स्किन ग्लोइंग बनती है और बॉडी शेप भी मेंटेन रहता है। रोजाना सिर्फ 15-20 मिनट योग करने से स्किन अपना कसाव नहीं खोती। आप रिंकल्स, डार्क-सर्कल्स और डल स्किन से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। इससे हार्मोंस और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे खूबसूरती में निखार आता है। जानिए, योग से खूबसूरती निखारने के कुछ मंत्र।
ग्लोइंग स्किन
स्किन अगर सॉफ्ट और ग्लोइंग हो, तो पर्सनालिटी में अट्रैक्टिव लुक नजर आता है। स्किन और योग का गहरा संबंध है और सिर्फ एक महीने के नियमित योग से आप अपनी स्किन में ग्लो पा सकती हंै। इसके लिए आप सीधे खड़े होकर पांवों को एक फुट की दूरी पर फैला लें। अब चेहरे को हथेलियों से ढंक लें और 10 बार तेज गहरी सांस लें। इसके बाद चेहरे, आंखों और माथे को दो से तीन मिनट तक अंगुलियों से रगड़ें।
रिंकल्स फ्री फेस
चेहरे पर रिंकल्स यानी, झुर्रियां आने से रोकना चाहती हैं, तो रोजाना केवल पांच मिनट, मुंह से लंबी सांस खींचें और हवा भरकर एक मिनट के लिए रोकें। फिर हवा को धीरे-धीरे नाक से बाहर निकालें। इस क्रिया को पांच बार दोहराएं। इससे न सिर्फ झुर्रियों का आना कम होगा, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बे भी खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही, आप स्किन की झुर्रिंयों वाली जगहों पर हाथों से रगड़ें और गहरी सांस लें। ऐसा करने से भी झुर्रियां कम होती हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, रेगुलर योग से कैसे हो सकती हैं आप स्लिम-ट्रिम -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story