एक मुट्ठी अखरोट आपको रोगों से रखेगा दूर, होंगे बड़े-बड़े फायदे
रोज अखरोट खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

कैलिफोर्निया वालनट कमीशन ने नई दिल्ली में आयोजित एक शोध सम्मेलन में रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य में अखरोट की प्रमुख भूमिका पर चर्चा की। एक दिवसीय वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य शोध सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने बताया कि हमारे शरीर के लिए एक मुट्ठी अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से हमारा शरीर थोड़े समय में ज्यादा पोषक तत्व प्राप्त कर लेता है।
यह भी पढ़ें: यहां सिगरेट पीने पर मिलती है ऐसी सजा, वजह जानकर होगी हैरानी
कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. एच. के. चोपड़ा ने कहा कि अखरोट एक मात्र ऐसा फल है, जिसमें सबसे ज्यादा फायदेमंद तत्व होते हैं। इसमें मानव शरीर के लिए आवश्यक तत्व ओमेगा-3 और अल्फा लिनोलेनिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App