कच्चे आम के इन फायदों को जानकर आप भी हो जाएंगे आम के दीवाने
कच्चे आम का जूस रंग भी साफ करता है और चेहरे पर निखार लाता है।

X
Pritika RaiCreated On: 30 April 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. गर्मिया यानि आम का मौसम। आम का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आने लगता है। गर्मी की तपती धूप में आम एकमात्र ऐसा फल है जिसके सेवन से मन तो अच्छा होता ही है साथ ही लू लगने जैसी बीमारियों से भी बचे रहते हैं। एक तरफ जहां दुनिया भर में लोग आम की डिमांड करते हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें आम नापसंद होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे आम खाने के ऐसे नायाब फायदे जिसके बाद आपका मन इसे चखने को जरूर ललचाएगा।
बेस्ट फॉर हेल्थ-
मीठे आम को लोग सीधा खाने के साथ मैंगो शेक में भी इस्तेमाल करते हैं। कच्चा आम भी मसाले के साथ खाने में मजेदार लगता है। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। कच्चे आम के प्रयोग से लोग चटनी बनाते हैं, आम का अचार बनाते हैं और कुछ लोग तो कच्चे आम का रस भी पीते हैं जो माना जाता है कि सेहत के लिए अच्छा होता है।
कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे शरीर के रक्त को साफ करते हैं। रक्त से संबंधी कैसा भी विकार हो, कच्चे आम के सेवन से दूर हो जाता है। यदि किसी का रक्त गंदा हो, जिससे मुंहासे आ जाते हों और त्वचा भी बेजान-सी नज़र आती हो, तो उसे कच्चे आम का जूस पीना चाहिए। यह जूस रंग भी साफ करता है और चेहरे पर निखार लाता है।
जिन्हें निरंतर गैस की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा आम रामबाण इलाज है। यह कच्चे आम का दूसरा असरदार गुण है, जिसके कारण व्यक्ति की गैस और अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है। गैस, अपच, कब्ज या पेट संबंधी कोई भी विकार सताए, तो कच्चे आम का सेवन करने से आराम मिलता है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी ख़बर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story