खूबसूरती बढ़ाने के साथ इन समस्याओं के लिए रामबाण है ''काजल''
काजल को महिलाओं के एक श्रृंगार के रूप में होता है। इसे पुराने समय से एक अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में यूज किया जाता है।

काजल को महिलाओं के एक श्रृंगार के रूप में होता है। इसे पुराने समय से एक अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में यूज किया जाता है। महिलाएं काजल लगाने के लिए घर पर ही काजल बना लिया करती थी, लेकिन अब केमिकल युक्त काजल मार्केट में उपलब्ध हैं।
काजल का इस्तेमाल कई तरह के टोटकों में भी किया जाता है। यहां टोटकों से आशय है किसी की नजर लगने से बचाने के लिए बच्चे को काजल का टीका लगाना। इसके अलावा किसी तरह के वास्तु दोष को शांत करने, ग्रहों की शांति के लिए भी काजल का प्रयोग किया जाता है। ये तो हो गई टोटकों की बात जानिए काजल का स्वास्थ्य से संबंध कि किस तरह यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
यह भी पढ़ें: हरी धनिया आपकी खूबसूरती में लगाएगी चार चांद, ऐसे करें इस्तेमाल
काजल लगाने के फायदे
- घर पर बने शुद्ध काजल लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है
- काजल लगाने से धूप में ज्यादा देर रहने पर आंखें लाल होना, आंख से पानी आना जैसी समस्या नहीं होती है
- काजल लगाने से आंखें बड़ी दिखती है, जो खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं
- काजल का इस्तेमाल करने से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसे रोगों में लाभदायक होता है
- लगातार फोन और कंप्यूटर पर काम करने के बाद काजल लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App