वजन कम करने के लिए ये फाइबर फूड हैं सबसे बेस्ट
मोटापा कम करने के लिए सही डाइट चार्ट को फॉलो करने की जरूरत होती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Sep 2017 2:33 PM GMT
अक्सर लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं।
लोग डाइटिंग करने के बाद भी मोटापा कम करने में कायम नहीं होते।
मोटापा कम करने के लिए सही डाइट चार्ट को फॉलो करने की जरूरत होती है।
आपको वजन कम करने के लिए फाइबर युक्त फूड खाने चाहिए।
आइए आपको बताते हैं फाइबर फूड के बारे में...
इसे भी पढ़ें- योग से इन बीमरियों से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा, मन रहेगा शांत
1. एवोकैडो
- एक एवोकैडो में फाइबर 10.5 ग्राम होता है। यह बॉडी से एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद करता है।
- आप इसे नाश्ते में अंडे के साथ या सलाद के तौर पर डिनर में भी खा सकते हैं।
2. रास्पबेरी
- रास्पबेरी में फाइबर 8.40 ग्राम होता है। इसमें विटामिन सी, ए, ई और के मौजूद होते हैं।
- इससे वजन कम होता है।
3. ओट्स
- ओट्स को वेट लूज के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आप नाश्ते में इसे ले सकते हैं।
4. सूखे जामुन
- सूखे जामुन पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। यह फाइबर युक्त फल वजन घटाने के काम आता है।
5. काले राजमा
- राजमा में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जो कैलोरी को बर्न करता है।
इसे भी पढ़ें- सावधान! जिम जाने वाले भूलकर भी न खाएं ये दवा
6. दाले
- एक कप दाल में 15 ग्राम फाइबर होता है। दाल में प्रोटीन और मिनरल मौजूद होते हैं।
- इसे उबालकर नाश्ते में खा सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story