अंडे के छिलके के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
अंडा नहीं बल्कि उसका छिलका हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Oct 2017 1:56 PM GMT
आप यह तो जानते ही होंगे कि अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन क्या आपको पता है कि अंडे से ज्यादा फायदेमंद अंडे का छिलका है।
अंडे के छिलके से न सिर्फ हमारी स्किन को फायदा मिलता है, बल्कि घर से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में अंडे का छिलका कारगर साबित होता है।
ये हैं फायदे
- अंडे के छिलकों को धोकर उसका पाउडर बना लें और पाउडर को अंडे की जर्दी में मिला कर फेस पैक बना लें। फेस पैक को लगाने से स्किन को नमी मिलती है।
- इसे लगाने से चेहरा तरो-ताजा और चमकदार बनता है। यह त्वचा में रूखेपन को भी तेजी से कम करता है। हफ्ते में 2-3 बार ये पैक लगाएं।
- दांतों के पीलेपन को दूर करने में भी अंडा का छिलका काम आएगा। इसके लिए अंडे के छिलकों के पाउडर से रोज दांतों को रगड़ने से दांत चमकने लगेंगे।
- घर के आंगन और गार्डन में अंडे के छिलकों को रखने से सभी तरह के कीड़े-मकौड़े भाग जाते हैं।
- कपड़ों की चमक बनाए रखने के लिए अंडा का छिलका काम आएगा। इसके पाउडर को छोटी बाल्टी में डालकर रातभर रख दें। अगले दिन कपड़े धोने से उसकी चमक बनी रहेगी।
- अंडे के छिलकों को तोड़कर सब्जियों के आसपास रखने से सब्जियों और फलों में कीड़े नहीं लगते।
- बिल्लियों और छिपकली को भगाने के लिए भी अंडे के छिलका का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन जगहों पर छिलका रख दें जहां बिल्ली ज्यादा आती हैं।
- ज्यादा गंदे बर्तनों को चमकदार बनाने के लिए साबुन के पानी में अंडे के छिलके के पाउडर को मिलाकर साफ करें। बर्तन चमकदार हो जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story