Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कमाल के हैं सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

लहसुन के सेवन से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। ज्यादातर घरों में लहसुन का प्रयोग सब्जियों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है तो कुछ लोग सर्दियों में लहसुन को सरसों के तेल में गर्म करके मालिश करते हैं।

कमाल के हैं सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे
X

लहसुन के सेवन से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। ज्यादातर घरों में लहसुन का प्रयोग सब्जियों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है तो कुछ लोग सर्दियों में लहसुन को सरसों के तेल में गर्म करके मालिश करते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट लहसुन खाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। आयुर्वेद में लहसुन को एक औषधि के रूप में माना जाता है। यही वजह है कि कहा जाता है कि लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बेहतर खान-पान से बढ़ाई जा सकती है प्रजनन क्षमता

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

  • सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर संक्रमण से दूर रहता है।
  • सुबह लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है।
  • लहसुन के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों के लिए सुबह लहसुन खाना फायदेमंद होता है।
  • अस्थमा के मरीजों के लिए भी सुबह लहसुन खाना लाभदायक होता है।
  • लहसुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
  • पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने में लहसुन सहायक होता है।
  • लहसुन खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमती बढ़ती है।
  • इससे शरीर छोटी-छोटी वायरल बीमारियों के चपेट में नहीं आता है।

यह भी पढ़ें: खुलासा! विटामिन डी की कमी से महिलाओं को हो सकता है मोटापा और डायबिटीज

सुबह खाली पेट लहसुन खाने का तरीका

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के लिए लहसुन की 12 कलियां लें और उसे तोड़कर मैश कर लें। इसके बाद एक कांच के जार में 1 कप शहद (335 ग्राम) डालें और इसमें लहसुन मिलाएं।

इसके बाद जार को बंद करके एक हफ्ते के लिए अंधेरी जगह में रख दें। इसके बाद रोज एक चम्मच खाली पेट तैयार मिश्रण को खाने से फायदा मिलता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story