ठंड में रहना है बीमारियों से दूर, तो रोज खाएं एक अंडा
बदलते मौसम में बड़ों से ज्यादा बच्चों की केयर जरूरी होती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Oct 2017 6:47 PM GMT
ठंड का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। बदलते मौसम बीमारियां होना आम है, लेकिन अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो बीमारियां पास नहीं आएंगी।
बदलते मौसम में बड़ों से ज्यादा बच्चों की केयर जरूरी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों बच्चों के बीमार की संभावनाएं ज्यादा होती है। अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए फायदेमंद होगा।
रोज अंडे खाने के फायदे
- अंडे में सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो इम्युनिटी (रोगों से लड़ने की क्षमता) बढ़ाती है
- अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है। बच्चों को रोज एक अंडा खिलाने से उनके शरीर का विकास तेजी से होता है
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ने के लिए रामबाण का काम करेगा टमाटर
- अंडे में कोलीन की मात्रा ज्यादा होती है। बच्चों को रोज अंडा खिलाने से उसका दिमाग तेज होगा
- अगर मोटापे की समस्या है तो अंडा कारगर साबित हो सकता है। अंडे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहेगा और शरीर को भरपूर ताकत मिलेगी
- अगर शरीर में आयरन (खून) की कमी है तो एक अंडे के सेवन से यह कमी दूर हो जाएगी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story