गर्म पानी पीने से नहीं होंगी ये 10 समस्याएं
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और हल्की बीमारी होना लाजमी है। इन समस्याओं में अगर आप दवाई नहीं लेना चाहते हैं, तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Nov 2017 3:42 PM GMT
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और हल्की बीमारी होना लाजमी है। इन समस्याओं में अगर आप दवाई नहीं लेना चाहते हैं, तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें।
अगर स्वाद के तौर पर देखा जाए तो गर्म पानी पीने में अच्छा नहीं लगता। लेकिन ठंडियों में ही क्या हर मौसम में गर्म पानी पीने से लाभ मिलता है। इसे नियमित रूप से कई गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
ये हैं गर्म पानी पीने के फायदे
- गर्म पानी पीने से वजन कम होता है। गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से बहुत जल्द फैट बर्न होता है
- अगर आपको छाती में जकड़न और जुकाम की समस्या बनी रहती है, तो गर्म पानी से ये समस्या ठीक हो जाएगी
- लड़कियां पीरियड्स के टाइम होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी पीएं या पेट की सिंकाई करें। दर्द कम हो जाएगा
- गर्म पानी से शरीर जल्दी डिटॉक्स हो जाता है, जिसकी वजह से पाचन-क्रिया सही रहती है
- गर्म पानी के नियमित सेवन से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और चेहरे पर निखार आता है
यह भी पढ़ें: गर्म पानी से नहाना हो सकता है घातक, कई बीमारियों को देता है न्यौता
- गर्म पानी बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से बाल चमकदार होते हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी रहती है
- अगर पेट में गैस की समस्या है, तो गर्म पानी इस समस्या को दूर कर देगा
- गर्म पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है
- सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी पीने से शरीर को जल्दी एनर्जी मिलती है
- गर्म पानी पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर हो जाती है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story