मामूली नहीं है जीरा, इसके सेवन से 10 बीमारियों में मिलती है राहत
जीरा कई बीमारियों के इलाज के लिए भी काम आता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Nov 2017 10:55 AM GMT
जीरे का इस्तेमाल आम तौर पर सभी घरों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। क्या आपको पता है कि जीरा सिर्फ तड़के के लिए ही नहीं बल्कि कई बीमारियों के इलाज के लिए भी काम आता है।
जी हां, तड़के के लिए यूज होने वाला जीरा मामूली नहीं बल्कि बहुत फायदेमंद है। जीरे के पानी का रोज सेवन करने से शरीर से कई बीमारियों कोसों दूर रहती हैं। जानिए कैसे बनता है जीरे का पानी और किन बीमारियों में फायदा करता है।
यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां
इन बीमारियों में करता है फायदा
- जीरे का पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है
- जीरे के पानी से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है
- इसके सेवन से चेहरे पर निखार आता है और स्किन चमकदार रहती है
- इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही एसिडिटी में भी राहत मिलती है
- अगर मोटापा कम करना है तो इसके लिए भी जीरे का पानी फायदेमंद रहता है
यह भी पढ़ें: किशमिश खाने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे
- अगर शरीर में खून की कमी तो है, तो जीरे के पानी से फायदा मिलता है
- इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है
- जीरे के पानी से शरीर को ठंडक मिलती है इसलिए यह बुखार में भी फायदा करता है
- इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल मेनटेन रहता है, जिससे दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है
- जीरे का पानी डायबिटीज में भी फायदा करता है। इससे शरीर में ग्लूकोज लेवल नियंत्रित रहता है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story