लड़कियां होंगी ज्यादा तो लड़कों का होगा अच्छा प्रदर्शन
स्कूलों में जहां लड़कियों की संख्या ज्यादा है रही है, वहां के लड़कों की अच्छी परफार्मेंस रही।

क्या आपका लड़का पढ़ाई में कमजोर है या फिर वह स्कूल में अच्छी परफार्मेंस नहीं दे रहा है? अगर कुछ ऐसा है, तो उसका एडमिशन ऐसे स्कूल में करा दें, जहां लड़कियां ज्यादा हों।
आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सा तुक है, लेकिन यह सच है। हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक जिन स्कूलों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है, वहां के लड़कों की अच्छी परफार्मेंस रही है। शोधकर्ताओं के मुताबिक लड़कियों में शैक्षणिक व्यवहार के कारण लड़कों के शैक्षिक प्रदर्शन पर पॉजिटिव इफेक्ट डालती है।
ऐसे की गई रिसर्च
शोधकर्ताओं ने करीब 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पर रिसर्च की। इन स्टूडेंट्स की उम्र तकरीबन 15 साल थी। अध्ययन में पता चला कि जिन स्कूलों में 60 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां थी वहां के लड़कों का प्रदर्शन काफी अच्छा था।
यह भी पढ़ें: लड़कियों को अच्छी लगती हैं लड़कों की ये अदाएं
ये है कारण
रिसर्च के बाद यह नतीजा निकला कि जहां लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है, वहां सीखने का माहौल ज्याद होता है। यही कारण है कि वहां के लड़कों का परफॉर्मेंस अच्छा होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App