कमाल के हैं अजवाइन के ये फायदे
अजवाइन के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Nov 2017 5:47 AM GMT
अब तक आपने किचेन में खाना बनाते समय कई बार अजवाइन का प्रयोग किया होगा। क्या आपको पता है कि ये अजवाइन जितना खाने का स्वाद बढ़ाती है उतना ही आपकी शरीर को भी फायदा पहुंचाती है।
जी हां, अजवाइन के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा पाचन क्रिया भी सही रहती है। इतना ही नहीं अजवाइन से मोटापा भी कम किया जा सकता है। अजवाइन के और भी कई फायदे होते हैं।
अजवाइन के फायदे
- अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर बने चूरन को खाने के बाद खाने से अपच और गैस की समस्या दूर होती है
- गर्भावस्था में महिलाओं को अजवाइन खिलाने से उनके शरीर का खून साफ रहता है और रक्त प्रवाह सुचारू रूप से होता है
- कान में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है
- अगर आप दाद की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन को पानी में गाढ़ा पीसकर उसका लेप दिन में 2 बार लगाएं। यह लेप घाव और जली हुई जगह पर लगाने पर भी आराम मिलता है
- गठिया के दर्द में अजवाइन की पोटली बनाकर सिंकाई करने से आराम मिलता है
- लूज मोशन होने पर अजवाइन को पानी में उबालकर पीने से आराम मिलता है
- अगर किसी को धूम्रपान के कारण उल्टियां हो रही हैं, तो इस स्थिति में अजवाइन खिलाना कारगर साबित होगा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story