''प्रोबायोटिक'' फूड से रहें हेल्दी और एनर्जेटिक
प्रोबायोटिक कई बीमारियों से ही नहीं बचाते बल्कि शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. प्रोबायोटिक फूड ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनमें गुड बैक्टिरिया काफी मात्रा में होते हैं। ये गुड बैक्टिरिया ना केवल शरीर में कई शरीर में कई बीमारियों की संभावना को रोकते हैं बल्कि शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। कुछ नेतुरल प्रोडक्ट्स और कई ब्रांडेड प्रोडक्ट्स अब प्रोबायोटिक के साथ मिलने लगे हैं। एक समय तक ज्यादातर लोगों ने प्रोबायोटिक फूड का नाम भी नहीं सुना था। लेकिन आज प्रोबायोटिक सेहत से जुड़े सबसे चर्चित शब्दों में से एक है। आजकल कई नामी ब्रांड्स ने प्रोबायोटिक दूध, दही और अन्य फूड प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे हैं। आज प्रोबायोटिक फूड का एक बड़ा बाजार है। लेकिन वास्तव में प्रोबायोटिक होते क्या हैं और हमारे लिए इनकी उपयोगिता क्या है इसके बारे में जानना जरूरी है....
क्या होते हैं प्रोबायोटिक
प्रोबायोटिक यानी हमारे लिए उपयोगी बैक्टिरिया। यह जीवित बैक्टिरिया ना केवल स्वयं लाभदायक होते हैं बल्कि हमारे शरीर के लिए उपयोगी बैक्टिरिया के विकास को भी प्रोत्साहित करते हैं। इन्हे यह नाम बैक्टिरिया को नष्ट करने वाले एंटीबायोटिक के विपरीत दिया गया है। यह जटिल खाद्य पदार्थों को तोड़कर उन्हे शरीर द्वारा अवशोषण के लिए उपयोगी बनाते हैं। यह फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट्स भी कहलाते हैं। प्रोबायोटिक प्रोडक्ट्स में मौजूद बैक्टिरिया रक्त से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक हैं और शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।
बीमारियों से बचाने में सहायक
प्रोबायोटिक फूड हमारी आंत में मौजूद बैक्टिरिया का संतुलन बनाए रखने में ही हमारी सहायता नहीं करते हैं बल्कि यह हमें और भी कई बीमारियों से बचाते हैं।
- बच्चों में डायरिया के उपचार में उपयोगी है।
- यह आंत की कार्यप्रणाली सुधारते हैं और आंत की अंदरूनी पर्त को सुरक्षित बनाए रखते हैं।
- मूत्राशय के कैंसर के खतरे को कम करता है।
-मूत्रमार्ग के संक्रमण से बचाता है।
- त्वचा संबंधी कई समस्याओं जैसे एक्जिमा आदि से बचाते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story