घटाना है वजन तो रेग्युलर करें स्वीमिंग, नहीं तो हो जाएंगे गुब्बारे
बटरफ्लाई स्वीमिंग टाइप सबसे अधिक कैलोरी घटाती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Aug 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. फिट रहने के लिए स्वीमिंग बेस्ट एक्सरसाइज है। हालांकि स्वीमिंग करने वाले सभी तैराक अलग-अलग तरीके से स्वीमिंग करते है। लेकिन उनमें से कुछ बहुत आसान हैं और सेहत के लिए हैं फायदेमंद। जानिए स्वीमिंग के कुछ तरीकों और उनके फायदों के बारे में।
ये भी पढ़ें- जब हो जाए दाद, तब अपनाएं ये घरेलु उपचार
स्वीमिंग के प्रकार
स्वीमिंग कई प्रकार से की जा सकती है, जैसे बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, लाइट फ्रीस्टाइल आदि। इन टाइप्स के जरिए हमारे ज्वाएंट्स और मसल्स ज्यादा एक्टिव और फ्लेग्जिबल बनते हैं। इन्हें हम अपनी फिटनेस और जरूरत के अनुसार अपना सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है बटरफ्लाई। यह स्वीमिंग टाइप सबसे अधिक कैलोरी घटाती है। अगर आप एक्सपीरियंस्ड स्वीमर हैं तो आपको फ्रीस्टाइल और बटरफ्लाई दोनों करना चाहिए।
वहीं, स्वीमिंग की शुरुआत करने वाले लोगोंं के लिए फ्रीस्टाइल और बे्रस्टस्ट्रोक ठीक रहता है। ब्रेस्टस्ट्रोक वार्म-अप के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे मसल्स में बहुत कम खिंचाव आता है और उस पर कम प्रेशर पड़ता है। फ्रीस्टाइल में बहुत ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत होती है, तो बटरफ्लाई में मसल्स, खासकर पीठ, कंधे और फेफड़े के मसल्स पर दूसरे स्वीमिंग टाइप्स के मुकाबले ज्यादा दबाव पड़ता है। बैकस्ट्रोक बाकी स्वीमिंग टाइप्स से थोड़ा अलग है। इसमें पेट, चेस्ट और नेक मसल्स एक्टिव होती हैं।
कुछ स्वीमिंग टाइप्स पर एक नजर
फ्रंट क्रॉल- इसे फ्री स्टाइल स्ट्रोक भी कहा जाता है। इसमें तैरने की स्पीड तेज होती है। इसमें तैराक अपने पैर तेजी के साथ चलाता है और हाथों को अपने सिर के पास लाता है। इसमें शरीर को जहां तक संभव हो सीधा रखना होता है। इसमें सांस को अधिक देर तक रोकना होता है। तैराक को स्वीमिंग स्ट्रोक के साथ ही सांस लेना होता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story