Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कब्ज और दस्त की समस्या से ''इसबगोल'' दिला सकता है निजात

दस्त और डायरिया से राहत पाने के लिए दही के साथ इसबगोल लेने से आराम मिलता है।

कब्ज और दस्त की समस्या से इसबगोल दिला सकता है निजात
X
नई दिल्ली. कब्ज और दस्त से निबटने के लिए लोग न जाने कितने तरीके के घरेलू उपाय अपनाते हैं। देसी के साथ-साथ अंग्रेजी दवाइयों का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से निबटने के लिए एक ऐसे गुणकारी पदार्थ के बारे में जो आपके शरीर को इन समस्याओं के अलावा और भी कई तरह की परेशानियों से निजात दिलाएगा। यहां हम बात कर रहे है इसबगोल की। जी हां- सफेद रंग की तरह दिखने वाला जिसे आमतौर पर लोग भूसी भी कहते हैं। यह हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। आइए आपको बताते है कैसे -
दस्त और डायरिया से राहत पाने के लिए दही के साथ इसबगोल लेने से आराम मिलता है। दही या योगर्ट पेट के लिए गुणकारी होता है। अगर इसबगोल दही या योगर्ट के साथ लिया जाए तो डायरिया से तेजी से राहत मिलती है।
सोने से पहले 6 चम्मच दही के साथ 3 चम्मच भूसी के मिक्स करके भोजन के बाद खाने से तेजी से राहत मिलती है। जल्दी राहत के लिए एक दिन में दो बार ले सकते है। इसबगोल इकलौता ऐसा भोजन है जो की कब्ज और दस्त, दोनों में मदद करता है। इसबगोल में जिलेटिन होने की वजह से जैसे ही ये पाचन तंत्र में फैलता है तो ये कब्ज़ की रोकथाम में मदद करता है।
गर्म दूध के साथ 2 चम्मच इसबगोल की भूसी मिक्स करके सोने से पहले इसे ले लें। यदि ज्यादा परेशानी हो तो आप इसमे चीनी के 1 छोटा चम्मच जोड़ सकते है। अगर दूध उपलब्ध नहीं है तो गर्म पानी के साथ भी इसे लिया जा सकता है।
दूध या पानी में भूसी के 1-2 चम्मच मिक्स करके लेने से एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है। सुबह या भोजन से पहले गर्म पानी और आधा नींबू के रस के साथ भूसी के 1-2 चम्मच मिक्स करके लेने से वजन कम होता है। सुबह में गर्म पानी, 1 चम्मच शहद का, 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करके लेने से वजन कम होने में मदद करता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story