गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स को कहें बाय-बाय, जानें बेल का शरबत कैसे बनाएं, इसके हैं कई फायदे
गर्मियों में ज्यादातर लोगों को हर समय कुछ ठंडा पीने या फिर ठंडा-ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में आप हर बार कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम नहीं खा सकते हैं। इसके लिए ठंडे शरबत के रूप में आप बेल का शरबत बनाकर बच्चों और घरवालों को पिला सकती हैं।

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को हर समय कुछ ठंडा पीने या फिर ठंडा-ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में आप हर बार कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम नहीं खा सकते हैं। इसके लिए ठंडे शरबत के रूप में आप बेल का शरबत बनाकर बच्चों और घरवालों को पिला सकती हैं। बेल का शरबत न सिर्फ ठंडा होता है बल्कि इसे पीने के काफी फायदे भी होते हैं।
दिनभर में एक गिलास बेल का शरबत पीने से गर्मी से राहत मिलती है और साथ ही लू लगने का भी खतरा कम हो जाता है।
ऐसे में जानिए कि किस तरह बेल का शरबत बनाया जाए, जो सबको पसंद आए। बेल का शरबत बनाना बहुत आसान है। जानें बेल का शरबत कैसे बनता है-
'बेल का शरबत' के लिए सामग्री
- बेल (फल)- 2
- चीनी- 4-5 टेबल स्पून
- भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
- काला नमक- स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: तिरंगी चुस्की रेसिपी: घर पर बच्चों के लिए ऐसे बनाएं बाजार जैसा 'बर्फ का गोला'
ऐसे बनाएं
- बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को धोकर काटें और उसका गूदा निकाल कर अलग कर लें।
- इसके बाद एक भगोने (पतीले) में गूदे से दो गुना पानी डालकर इसे अच्छी तरह मसल लें, जिससे गुदा पानी में अच्छे से मिक्स हो जाए।
- इसके बाद इस मिक्सचर को मोटे छेद वाली छन्नी में छान लें।
- गुदे को चम्मच से अच्छे से दबाते हुए सारा रस निकाल लें।
- इसके बाद जूस में चीनी मिलाएं। चीनी सही से घुल जाने के बाद इसमें ठंडा पानी या आइस क्यूब्स डालें और नमक और भुना जीरा भी डाल दें।
- इस तरह तैयार हो जाएगा ठंडा-ठंडा बेल का शरबत
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App