Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Beauty Tips: बिना मेकअप के इस तरह दिखें गॉर्जियस, दुनिया हो जाएगी आपके लुक्स की दीवानी

कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। वह नेचुरल ब्यूटी (Natural Beauty) में ज्यादा भरोसा रखती हैं, ऐसी लड़कियां बिना मेकअप (Without Makeup) के भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

Beauty Tips: बिना मेकअप के इस तरह दिखें गॉर्जियस, दुनिया हो जाएगी आपके लुक्स की दीवानी
X

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर लड़कियों के मेकअप (Make Up) को लेकर बहुत फनी कंटेंट बनता ही रहता है, जिसमें यह दिखाया जाता है कि लड़कियां मुंह धोने से पहले कुछ और बाद में कुछ और नजर आती हैं। लेकिन आजकल की फिलटर वाली दुनिया में भी कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद (No Make Up Look) नहीं होता है। वह नेचुरल ब्यूटी (Natural Beauty) में ज्यादा भरोसा रखती हैं, ऐसी लड़कियां बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। अगर आप भी इसी तरह नेचुरल खूबसूरती चाहते है, तो आपको इन टिप्स फॉलो करने चाहिए:-

  • अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आपको दिन और रात दोनों समय अपने फेस को क्लीन करना है और साथ ही मॉइस्चराइज भी रखना चाहिए। आप कहीं भी बाहर जाएं तो निकलने से एक घंटा पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल करें, डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में एक बार एक्सफोलिएट करें और इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए फेस शीट या मास्क जरूर लगाएं।
  • आप नेचुरल ब्यूटी के लिए अपने फेस से एक्स्ट्रा बाल हटवा सकती हैं, ऐसा करने से आपका नेचुरल रंग निखार आएगा। थ्रेडिंग या लेजर हेयर रिमूवल तकनीकों के माध्यम से चेहरे से एक्सट्रा बालों को हटा लें। इसके अलावा महीने में एक बार फेशियल जरूर कराएं। याद रखें की ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल न हो।
  • आप अपनी आंखों पर फोकस करें, डार्क सर्कल्स आदि का इलाज करें। घर पर ही नेचुरल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करके आप काले घेरे और सूजन का इलाज क्र सकती हैं, जैसे खीरे और ग्रीन टी को आंखों के आसपास रखने से आंखें रिफ्रेशिंग हो जाती हैं और डार्क सर्कल्स भी हल्के होने लगते हैं। ऐसा करने से आपकी आंखों को ठंडक पहुंचेगी।
  • इसके अलावा आप अपने होठों और बालों का भी ध्यान रखें, होठों को डेली रूटीन से एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करें। इसके अलावा आप लिप बॉम लगाकर भी लिप्स को हाइड्रेट कर सकती हैं। बालों के लिए कई अच्छे हैरस्टीले और हेयर कट करवा सकती हैं। सबसे अहम बात यह है कि ब्लो-ड्राई, कर्लिंग आदि से बचें क्योंकि यह बालों को नुकसान पहुंचता है।

और पढ़ें
Harsha Singh

Harsha Singh

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज के दौरान ही कुछ वेबसाइट्स के लिए फ्रीलांस कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया। अब बीते करीब एक साल से हरिभूमि के साथ सफर जारी है। पढ़ना, लिखना और नई चीजे एक्स्प्लोर करना पसंद है।


Next Story