पहला प्यार में मिला हो धोखा, तो दूसरी बार रिलेशनशिप में रखें इन बातों का ध्यान
रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाना आसान नहीं होता।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. जब दो लोग प्यार में होते हैं तो उन्हें अपने प्यार के अलावा कुछ नहीं दिखता है। प्यार एक तरह का नशा है जिसे हो जाए वो उसमें डूब जाता है। रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाना आसान नहीं होता। अगर पार्टनर एक-दूसरे को समझते है तो हर चीज मुमकिन है। लेकिन यहां बात जो रही है अगर प्यार में धोखा मिल जाए तो क्या होता है। पहले प्यार में धोखा खाने के बाद इंसान पूरी तरह से टूट जाता है। और किसी को चाहे लड़का हो या लड़की को कोई दूसरी बार प्रपोज कर दे तो वो दोबारा रिलेशनशिप में आने में दस बार सोचते हैं। अगर दूसरी बार रिलेशनशिप में आ रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें...
इसे भी पढ़ें- जानलेवा न बन जाए कहीं 'एकतरफा इश्क'
1. पुरानी बातों को ज्यादा शेयर ना करें
अपने दूसरे पार्टनर से पहले की बातों को ज्यादा शेयर ना करें। उसके बजाए अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के अपने सपनों को पूरा करने के बारे में सोचें।
2. स्पेस यानि फासला बनाकर रखें
हर रिलेशनशिप में स्पेस की बहुत जरूरत होती है। अगर आप दूबारा अपनी जिंदगी में आगे किसी और के साथ बढ़ना चाहते हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।
3. टाइम दें
टाइम मतलब हर रिश्ते को अहम भूमिका देना बुहत जरूरी होता है। समय-समय पर अपने पार्टनर को टाइम दें। जब उनको आपकी जरूरत सबसे ज्यादा हो तो पूरा साथ निभाएं।
4. रेस्पेक्ट
हर रिश्ते में एक-दूसरे को रेस्पेक्ट देना बहुत जरूरी होता है। एक-दूसरे की बात सुनें।
5. विश्वास
रिश्ते में विश्वास होना पहली चीज़ होती है। अगर आपकी रिलेशनशिप में ये नहीं है तो ऐसे रिश्ते में रहना बेवकूफी है। तो दूसरी बार अगर रिलेशनशिप में आ रहे हैं तो इन चीजों का ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें- लव ट्रायंगल में किसको होता है फायदा, जानिए
6. ब्रेकअप के लिए तैयार
जब आप दोबारा रिलेशनशिप में कदम रख रहे हो तो ब्रेकअप के लिए पहले से ही तैयार रहें। क्योंकि कई बार आप एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करना पसंद नहीं करते। दोनों अपनी सहमति से ब्रेकअप के लिए तैयार रहें जिससे आपको बाद में दिक्कत नहीं होगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story