क्या आप जानते है केले के छिलके के फायदे, जो हेल्थ के लिए है यूजफुल
केले का छिलका भी आपके कई काम आ सकता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 14 March 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. फल हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते है। केले की बात करें तो ये हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको यह भी पता है कि केले का छिलका भी आपके कई काम आ सकता है? दैनिक भास्कर के अनुसार जानते हैं केले के छिलके के हेल्थ फायदे।
1. इसे अंदरूनी तरफ से स्किन पर घिसने से स्किन इरिटेशन और खुजली से राहत मिलती है।
2. अंदर की ओर से केले के छिलके से चेहरे की मसाज करें, फिर पानी से धो लें। मुंहासे दूर होंगे।
3. रात के सोने से पहले अंदर की तरफ से केले का छिलका मस्से के ऊपर बैंडेज के जरिए चिपका लें। सुबह इसे निकाल दें। ऐसा कुछ रातों तक करने से मस्सा ठीक हो जाता है।
4. अंडे के जर्दी में केले के छिलके का पेस्ट मिलाएं। तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं। रंग निखरेगा और स्किन ग्लो करेगी।
इसे भी पढ़ें : टूथपेस्ट कैसे बनता है, कहीं आपके पेस्ट में हड्डियां तो नहीं
5. केले के छिलके पर सरसों का तेल लगाकर दर्द वाली जगह पर घिसें। दर्द से राहत मिलेगी।
6. केले के छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांत सफेद और चमकदार बनते है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story