गर्भवती महिला को जरूर खाना चाहिए केला, जानें प्रेग्नेंसी में केला खाने के फायदे
केला खाने के बहुत फायदे होते हैं। केले में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। केला खाने से शरीर तमाम बीमारियों से दूर रहता है। केला हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं के लिए केला खाना बहुत फायदेमंद होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 May 2018 10:52 AM GMT
केला खाने के बहुत फायदे होते हैं। केले में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। केला खाने से शरीर तमाम बीमारियों से दूर रहता है। केला हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं के लिए केला खाना बहुत फायदेमंद होता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जाता है। ऐसे में अगर कोई गर्भवती महिला प्रेग्नेंसी के दौरान केले का सेवन करती है तो यह उसकी और उसके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
केले में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन B6 के अलावा आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
प्रेग्नेंसी में केला खाने के फायदे
- हर गर्भवती महिला को केला खाने की सलाह दी जाती है
- गर्भवती महिला के केला खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही तरीके से होता है।
- बच्चे के पूर्ण विकास में केला अहम रोल निभाता है।
- केले में पर्याप्त मात्रा मैग्नीशियम की वजह से यह आसानी से पचने में सहायक होता है।
- केला खाने से महिला को अपच जैसी कोई समस्या नहीं होती है।
- केला खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है, जिससे दिल संबंधी बीमारी होने के चांसेस कम हो जाते हैं।
- केला शरीर में ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है, जिससे डायबिटीज का खतरा नहीं होता।
- केले के सेवन से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है, जो गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए फायदेमंद होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story