इस ठंड गरमा-गरम ''बाजरे की खिचड़ी'' का मजा लें, ये है पूरी रेसिपी
बाजरे की खिचड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। ठंड के मौसम में बाजरा खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Dec 2017 2:21 PM GMT
बाजरे की खिचड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। ठंड के मौसम में बाजरा खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बाजरे से बने पकवानों का सेवन करने से शरीर को गर्माहट और ताकत मिलती है।
बाजरे की खिचड़ी बनाना बहुत आसान है। अगर आपका कुछ लाइट लंच या डिनर करने का मन है तो बाजरे की खिचड़ी बेस्ट ऑप्शन है। बाजरे की मूंग दाल के साथ बनी खिचड़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। घर में ट्राई करें बाजरे की खिचड़ी की ये रेसिपी...
ऐसे बनाएं
- बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए मूंग की दाल को अच्छे से साफ करके धोकर लें
- बाजरे को भी अच्छे से साफ कर लें और 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें
- खिचड़ी बनाने के लिए बाजरे को पानी से छान लें
- बाजरा को मिक्सर जार में हल्का दरदरा पीस लें और एक प्याले में निकाल लें
- अब कुकर में घी डालकर गर्म करें। इसमें जीरा का तड़का लगाएं
- इसके बाद इसमें हींग, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और हल्दी पाउडर डालकर मसालों को हल्का भूनें
यह भी पढ़ें: रेसिपी: घर में ऐसे बनाएं टेस्टी-टेस्टी 'गाजर का हलवा'
- जब मसाला भुन जाए तो इसमें बाजरा और मूंग की दाल डालकर अच्छे से मिक्स करें
- इन्हें चलाते हुए अच्छे से भूनें
- इसके बाद पानी और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें
- एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकने दें
- कुकर की गैस निकलने के बाद ढक्कन खोलें
- इस तरह तैयार है बाजरे की खिचड़ी
- अगर आप अलग से तड़का लगाना चाहते हैं तो एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और इसमें जीरा का तड़का लगाएं
- इस तड़के को खिचड़ी के ऊपर डाल दें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story