बादाम चेरी कुल्फी रेसिपी: छोटी-मोटी पार्टी हो या फैमिली गेट-टूगेदर, ऐसे बनाएं कुल्फी
गर्मी में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मन हर किसी को करता है। कई बार घर के आस-पास न मिलने के कारण बच्चों को कुल्फी के लिए मन मारना पड़ता है। लेकिन अगर आप उनके लिए घर पर ही टेस्टी कुल्फी बना देंगी तो वह खुश हो जाएंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बादाम चेरी कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 May 2018 11:11 AM GMT
गर्मी में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मन हर किसी को करता है। कई बार घर के आस-पास न मिलने के कारण बच्चों को कुल्फी के लिए मन मारना पड़ता है। लेकिन अगर आप उनके लिए घर पर ही टेस्टी कुल्फी बना देंगी तो वह खुश हो जाएंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बादाम चेरी कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इस आसान रेसिपी से कुल्फी बनाने पर वह झटपट तैयार हो जाएगा और बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। इतना ही नहीं घर की छोटी-मोटी पार्टियों के लिए भी आप आराम से बादाम चेरी कुल्फी बना सकती हैं। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: हॉट समर से राहत पाने के लिए बनाएं ये कूल डिश
विधि
- दूध को मंदी आंच पर पकाएं, एक-तिहाई रहने पर पिसी चीनी, बादाम पावडर, पेठा चेरी और इलायची पावडर मिलाकर ठंडा करें।
- फिर इस मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर फ्रीजर में रखें।
- 5-6 घंटे बाद कुल्फी जम जाएगी।
- तब इन्हें निकालें और कटा पिस्ता बुरक कर सर्व करें।
प्रस्तुति: ओपी गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story