अकेले रहने वाली लड़कियों के बारे में न रखें ऐसी सोच
जो लड़कियां अकेले रहती हैं उन्हें बिगड़ैल लड़कियों के तौर पर देखा जाता है

X
haribhoomi.comCreated On: 17 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आजकल के जमाने में कुछ ऐसे लड़के और लड़कियां होते हैं जो आपको सिंगल रहते हुए दिख जाएंगी। और इन सिंगल लड़कियों को देखकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग थिंकिंग होती है। कुछ लोगों का मानना है कि सिंगल लड़की एक समझदार और आत्मविश्वास से भरपूर होती है तो वहीं कुछ लोगों के लिए सिंगल लड़की बिगड़ैल लड़कियों में गिनी जाती है। जो खुद को आजाद देखना पसंद करती है।
किसी भी सिंगल लड़की को देखकर लोगों के मन में सिर्फ निगेटिव थॉट ही आते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो सोचते हैं कि ऐसी लड़कियां किसी की नहीं होती ये बहुत मतलबी होती है। लेकिन दरअसल, जो इस तरह की बातें सोचता है उसके दिमाग में ही खोट होता है। अकेले या किसी के साथ रहने का या मतलब नहीं होता है वह बुरी हैं। वक्त बदलने के साथ हर लड़की आत्मनिर्भर होते जा रही है। आत्मनिर्भर रहने के लिए वह बाहर रहकर अपना काम करती है। इससे अगर आप उनके बारे में गलत थिंकिंग रखते हैं तो अपनी ये राय बदल लें...चलिए आपको बताते हैं सिंगल लड़कियों को देखकर अक्सर क्या सोचते हैं लोग जिसे बदलना बेहद जरूरी है।
1. अक्सर सिंगल लड़कियों के देखकर ये सोचा जाता है कि जो लड़कियां अपनी मां-बाप की नहीं सुनती वह किसी और की क्या सुनेगी। कहा जाता है कि इस तरह की लड़कियों को रोकना-टोकना पसंद नही होता है। ऐसी लड़कियों को लोग बिगड़ी हुई लड़कियां भी मानते हैं।
2. अक्सर अकेले रहने वाली लड़कियों को देखकर लोग उन्हें बिगड़ी लड़कियों के तौर पर देखते हैं।
3. कई लोग तो हद पार कर सोचना शुरु कर देते हैं। सिंगल महिलाओं और लड़कियों को देखकर लोगों को लगता है कि या तो वे तलाकशुदा है, या फिर विधवा हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो ये सोचते हैं इस बिगड़ैल लड़की से परेशान होकर घर से बाहर निकाल दिया होगा।
4. सिंगल लड़कियों को देखकर लोग उसे चरित्रहीन भी बता सकते हैं। लोग कहते हैं कि सिंगल लड़की अपने चरित्र से बिगड़ी हुई है तभी तो अकेले रह रही है।
5. कई लोग ये सोचते हैं कि जो काम अकेले रहकर किया जाता है वो घरवालों के साथ रहकर नहीं किया जा सकता है। इसलिए बी कई लड़कियां अकेले रहती हैं।
6. लोग यहां तक सोच लेते हैं कि इस लड़की का पति अच्छा नहीं रहा होगा। इसके अलावा उनका मानना है कि वह उनसे मारपीट करता होगा। किसी और से उसका अफेयर होगा, इसलिए बेचारी लड़की अकेले रह रही है।
7. लड़की बस अकेले रह जाए लोगों को यही लगता है कि लड़की अकेले हैं उसके पास हर रोज लड़के आते होंगे। लड़कों के साथ पार्टियां करने में उसे मजा आता होगा इसलिए अकेले रह रही होगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story