Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मिलावटी घी को पहचानने के ये हैं शानदार ट्रिक्स

कई बार घी की घी सही पहचान न होने के कारण लोग घर पर मिलावटी घी ले आते हैं। जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घी असली है या नकली आसान तरीके से पहचान सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में।

मिलावटी घी को पहचानने के ये हैं शानदार ट्रिक्स
X

मिलावटी घी को पहचानने के ये हैं शानदार ट्रिक्स ( फाइल फोटो )

देसी घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी - ऑक्सीडेंट शरीर को कई तरीके के फायदे पहुंचाता है। इसके साथ ही यह खाने को टेस्टी बनाने का भी काम करता है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सही रखता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब आप शुद्ध घी का सेवन करते हैं। वहीं कई बार घी की घी सही पहचान न होने के कारण लोग घर पर मिलावटी घी ले आते हैं। जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घी असली है या नकली आसान तरीके से पहचान सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में।

- असली घी की पहचान करने के लिए आप ग गिलास पानी में 1 चम्मच घी मिक्स करें। अगर घी नकली होगा तो पानी में नीचे बैठ जाएगा। नहीं तो घी पानी के ऊपर तैरने लगेगा।

- नमक के जरिए असली घी की पहचान करने के लिए आप एक कटोरे में 2 चम्मच घी लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच नमक और चुटकीभर हाइड्रोक्लोरिक मिक्स करके 20 मिनट के लिए रख दें। तय समय बाद देखे कि घी का रंग बदला है या नहीं। अगर इसका रंग नहीं बदला है तो समझ जाएं कि घी असली है।

- आप घी को उबाल कर भी इसके असली होने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच को एक पैन में उबालें। इसके बाद घी को उसी बर्तन में 24 घंटे के लिए रहने दें। अगर आपको घी दानेदार मिले और इसमें खुश्बू आ रही हो तो समझ जाएं घी असली है।

और पढ़ें
Next Story