अगर आप हैं मीठे के शौकीन, तो जरूर ट्राई करें सेब की बर्फी- जानिए रेसिपी
अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो आपने आज तक कई तरह की मिठाईयां और डेजर्ट डिशेज टेस्ट की होंगे। जिसमें आपने कई तरह के केक, हलवे और बर्फियों का स्वाद चखा होगा।

अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो आपने आज तक कई तरह की मिठाईयां और डेजर्ट डिशेज टेस्ट की होंगे। जिसमें आपने कई तरह के केक, हलवे और बर्फियों का स्वाद चखा होगा।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बर्फी की रेसिपी बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने कभी सुना ही नही होगा। तो,चलिए बिना देर किए बनाते हैं टेस्टी और स्वीट सेब की बर्फी।
सेब की बर्फी रेसिपी की सामग्री :
छीले-कसे हुए मीठे सेब : 2, पिसी चीनी : 3/4 कप या स्वादानुसार, इलायची पाउडर : 1/2 छोटा चम्मच, केसर के लच्छे : 1/2 छोटा चम्मच, कसा हुआ मावा : 250 ग्राम, कटे बादाम और पिस्ता : 1/4 प्याला, पिघला घी : 1/2 चम्मच, ग्लेज्ड चैरी : सजाने के लिए।
सेब की बर्फी रेसिपी की विधि :
1.एक कड़ाही में कसा सेब और पिसी चीनी डालकर लगातार चलाते हुए पानी सूखने तक पकाएं।
2.इसमें इलायची पाउडर और केसर के लच्छे मिलाएं। अब कसा हुआ मावा डालकर अच्छी तरह मिलाकर, हल्की आंच पर मिश्रण के कड़ाही छोड़ने तक पकाएं।
3.कड़ाही आंच से उतार लें। एक ट्रे में पिघला घी लगाकर मिश्रण को फैलाकर एकसार करें।
4.इसके बाद मिश्रण पर ऊपर से कटे बादाम-पिस्ता लगाएं और मिश्रण को जमने के लिए फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें।
5.मिश्रण के सेट हो जाने के बाद मनपसंद आकार में काट कर सेब की बर्फी को प्लेट में ग्लेज्ड चैरी से सजाकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App