प्रेग्नेंसी में खाएं ये एक फल, डिलीवरी तक नहीं होगी कोई समस्या
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला के खाने का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां के खान-पान का सीधा कनेक्शन उसके गर्भ में पल रहे बच्चे से होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला के खाने का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां के खान-पान का सीधा कनेक्शन उसके गर्भ में पल रहे बच्चे से होता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान मां के आहार पर ही बच्चे का पोषण निर्भर करता है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रेग्नेंसी के दौरान आप हेल्दी फूड्स ही खाएं।
गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर फलों का सेवन भी बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप सेब का सेवन करेंगी तो वह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
ऐसे सेब पहुंचाएगा फायदा
सेब में लगभग 80 % पानी, 12 % कार्बोहाइड्रेट, 10 % ऑर्गेनिक एसिड और एक % प्रोटीन और वसा होता है। इसके अलावा विटामिन सी, बी1, ई, एच और पेक्टिन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में मदद करता हैं। इसके अलावा सेब में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो गर्भावस्था के दौरान महिला का पाचन तंत्र सही बनाने में सहायक होता है। जानें प्रेग्नेंसी में सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं
अनिद्रा
गर्भावस्था में कई कारणों से नींद नहीं आती है। ऐसे में सेब का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए कारगर साबित होगा और वह अच्छी तरह से सो पाएंगी।
एनीमिया
ज्यादातर गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की शिकायत देखने को मिलती है। ऐसे में सेब में मौजूद आयरन जैसे पोषक तत्व से एनीमिया होने का खतरा कम रहता है।
दमा
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन करने से महिलाओं के होने वाले बच्चों में दमा रोग होने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। साथ ही सांस संबंधी कोई बीमारी होने का खतरा कम रहता है।
मॉर्निंग सिकनेस
प्रेग्नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस का होना आम बात है। इस स्थिति में सेब का सेवन करने से यह समस्या दूर होती है।
पाचन
प्रेग्नेंसी के समय महिला का पाचन तंत्र सही रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में सेब में मौजूद फाइबर और पेक्टिन नाम का एंजाइम पाचन क्रिया को सही रखने में कारगर साबित होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App