Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

फॉयल पेपर के इस्तेमाल से हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

एल्युमिनियम फॉयल पेपर में अक्सर आप खाना पैक करती होंगी। दरअसल आजकल यह ट्रैंड बन गया है। हर कोई खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करना पसंद करता है। हम सभी को यह लगता है कि एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखने से वह नरम और मुलायम रहता है। शायद आपको यह अंदाजा भी नहीं होगा कि यह आपके लिए किसी जहर से कम नहीं है।

सावधान : फॉयल पेपर के इस्तेमाल से हो सकती है ये जानलेवा बीमारी
X
एल्युमिनियम फॉयल हेल्थ रिस्क(फाइल फोटो)

ऑफिस में पति या स्कूल में बच्चों के लिए खाना पैक करना हो, लंच पैक करने की बात पर सबसे पहले एल्युमीनियम फॉयल पेपर ही दिमाग में आता है। आजकल मानों जैसे इसका ट्रेंड चल रहा हो। आजकल हर कोई एल्युमीनियम फॉयल पेपर में ही खाना पैक करना चाहता है। लेकिन खाना पैक करने के लिए जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, क्या आप जानते हैं कि वो आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है। हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि एल्युमीनियम फॉयल पेपर में पैक्ड ची़जे खाने से दिल के रोगों और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का होने का खतरा रहता है।

जब हम गर्म खाना एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक करते हैं। तब एल्युमीनियम फॉयल पेपर मौजूद खतरनाक तत्व पिघल कर खाने के जरिए शरीर में चले जाते हैं। जो आपकी शरीर में होने वाली कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनता है। आज हमको एल्युमीनियम फॉयल पेपर के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे। जिसे पढ़ने के बाद इसका इस्तेमाल करने से बचें।

हड्डियां कमजोर होती हैं


एल्युमिनियम फॉयल पेपर इस्तेमाल का इस्तेमाल करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। एल्युमीनियम फॉयल पेपर में मौजूद खतरनाक रसायनों के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है।

कैंसर हो सकता है

अगर आप अपने पति और बच्चों के लिए खाना एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक करती हैं, तो सावधान हो जाएं। इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल बंद कर दें। एल्युमिनियम फॉयल में कुछ तत्व ऐसे होते हैं, जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा होता है।

दिमाग की बीमारी


एल्युमिनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करने से आप अल्जाइमर और डिमनेशियां जैसी बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। कई स्टडी से पता चलता है कि हाई एल्युमिनिय इनटेक अल्जाइमर की वजह बन सकता है। ज्यादा एल्युमिनियम फॉयल पेपर के इस्तेमाल करने से ब्रेन सेल्स की ग्रोथ रेट घटती है।

सांस लेने में तकलीफ

एल्युमिनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करने से उसमें मौजूद तत्व आपके शरीर में जाकर इक्ट्ठा हो जाता है। जिससे आपको अस्थमा या सांस लेने जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

इम्यून सिस्टम


एल्युमिनियम फॉयल पेपर इस्तेमाल करने से आपका इम्यून सिस्टम भी खराब हो जाता है।

कैसे इस्तेमाल करें

-फॉयल पेपर में बहुत गर्म खाना पैक करने से बचें। गर्म खाना पैक करने से एल्युमिनियम पिघलकर खाने में मिल जाता है।

- हमेशा अच्छी क्वालिटी के एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करें।

-एसिटिक चीजों को फॉयल पेपर में रखने से बचें।

-एल्युमिनियम फॉयल पेपर में मसालेदार और खट्टे फलों को पैक करने से बचें।

-माइक्रोवेव या अवन में एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करने से बचें।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story