अब घर में ही रोटी के तवे पर बनाएं ''आलू रोस्टी पिज्जा'', जानें रेसिपी
ज्यादातर लोग घरों में चाइनीज डिशेस बनाकर उनका मजा तो लेते हैं लेकिन किसी और तरह का कोई क्यूजिन ट्राई नहीं करते हैं। पिज्जा के नाम से तो वैसे ही बच्चे खुश हो जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें ये हेल्दी पिज्जा खिलाकर उनकी पिज्जा खाने की क्रैविटी को खत्म कर सकती हैं।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 July 2018 2:45 PM GMT
ज्यादातर लोग घरों में चाइनीज डिशेस बनाकर उनका मजा तो लेते हैं लेकिन किसी और तरह का कोई क्यूजिन ट्राई नहीं करते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आलू रोस्टी पिज्जा की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये इटेलियन-मैक्सिकन डिश है, जो काफी हेल्दी और टेस्टी होती है।
पिज्जा के नाम से तो वैसे ही बच्चे खुश हो जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें ये हेल्दी पिज्जा खिलाकर उनकी पिज्जा खाने की क्रैविटी को खत्म कर सकती हैं। ये बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएगा। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: इस वजह से लोग होते हैं Foodie, हर वक्त खाने का करता रहता है मन
आलू रोस्टी पिज्जा के लिए सामग्री
- उबले आलू: 4-6
- मैदा: 1 छोटा चम्मच
- नमक और रेड चिली फ्लेक्स: स्वादानुसार
- तेल: 2 बड़े चम्मच
टॉपिंग के लिए
- पिज्जा सॉस: 4 बड़े चम्मच
- मोजरेला चीज: 1/4 कप
- कटे टमाटर: जरूरत के अनुसार
- ब्लैक ऑलिव्ज: स्वादानुसार
- हेलोपैनो चिलीज: स्वादानुसार
सजाने के लिए
- तुलसी की पत्तियां
- रेड चिली फ्लेक्स
- ओरेगेनो (अजवायन)
- टमाटर से बनाई गई फूल की आकृति
यह भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं टेस्टी और स्पाइसी 'चने की दाल', जानें रेसिपी
विधि
- उबले आलुओं को छीलकर किसी प्लेट में मोटा-मोटा कस लें।
- मैदा, नमक और रेड चिली फ्लेक्स डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। तवा गर्म करें।
- आलू मिश्रण की 4-6 टिक्की बनाकर गर्म तवे पर सेंक लें।
- टिक्की के ऊपर सबसे पहले पिज्जा सॉस फैलाएं।
- उसके ऊपर मोजरेला चीज, कटे टमाटर, काले ऑलिव्ज, चिलीज रखें।
- तवे को किसी ढक्कन से कवर करके हल्की आंच पर 3-4 मिनट तक या जब तक चीज पिघले तब तक पकाएं।
- आप चाहें तो इसे ओवन में भी बना सकती हैं।
- इसके लिए तैयार रोस्टी पर टॉपिंग डालकर प्री-हीट ओवन में 160 डिग्री पर 3-4 मिनट के लिए बेक करें।
- आलू रोस्टी पिज्जा तैयार है। प्लेट में बेसिल लीफ, रेड चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो से सजा कर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story