आलू से टेस्टी पराठा या सैंडविच नहीं, बनाएं ये लजीज स्वीट डिश
ज्यादातर घरों में आलू की सब्जी, सैंडविच या पराठे ही बनते है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप आलू से अलग-अलग तरह की स्वीट डिशेज भी बना सकती हैं। आलू की मदद से स्वीट डिशेस भी बनाई जा सकती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फिरनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

X
ज्योति मोघे/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Jun 2018 2:28 PM GMT
ज्यादातर घरों में आलू की सब्जी, सैंडविच या पराठे ही बनते है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप आलू से अलग-अलग तरह की स्वीट डिशेज भी बना सकती हैं। आलू की मदद से स्वीट डिशेस भी बनाई जा सकती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फिरनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी घर पर बना सकती हैं।
फिरनी को आलू की खीर भी कहा जाता है। आलू से बनी इस स्वीट डिश को आप व्रत के दौरान फलाहार के रूप में भी बना सकती हैं।
परिवार के लोगों के साथ आप इस हेल्दी और टेस्टी स्वीट डिश का मजा ले सकते हैं। जानें रेसिपी-
'फिरनी' के लिए सामग्री
- दूध: 1 लीटर
- आलू: 200 ग्राम
- मावा: 50 ग्राम
- चीनी: 150 ग्राम
- इलायची पावडर: 1/4 टी स्पून
- सूखे मेवे कटे: 1 टेबल स्पून
- दूध में भिगोए हुए केसर के धागे: 7-8
- गुलाब जल: 2 बूंद
- घी: आवश्यकतानुसार
विधि
- सबसे पहले आलू को धोकर-छीलकर कद्दूकस कर लें।
- दस मिनट के लिए ठंडे पानी में डालकर रख दें, जिससे उसका स्टार्च निकल जाए।
- अब पानी निथार लें और आलू को एक सूती कपड़े पर फैला दें।
- एक पैन में घी डालकर कद्दूकस किए आलू को मदी आंच पर तल लें।
- अब गहरे तले के बर्तन में दूध गर्म करें।
- दूध गर्म होने पर तले हुए आलू डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने पर चीनी डालकर चलाएं।
- चीनी घुलने पर सूखे मेवे, इलायची पावडर और मावा मिलाकर चलाएं।
- थोड़ी देर में गैस बंद कर दें।
- सर्विंग बाउल में निकालकर गुलाब जल की दो बूद मिलाएं और ऊपर से दूध में भीगा हुआ केसर डालकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story