Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Alia Bhatt Baby Shower: आलिया की गोद भराई में होगा Vegan Food, जानिए प्रेगनेंसी में कितना है फायदेमंद?

प्रेगनेंसी के दौरान कितना फायदेमंद होता है (Vegan Food) वीगन फूड? जानिए क्या होते हैं इसके फायदे और नुकसान

Alia Bhatt Baby Shower: आलिया की गोद भराई में होगा Vegan Food, जानिए प्रेगनेंसी में कितना है फायदेमंद?
X

Alia Bhatt Baby Shower: जैसा की हम सभी जानते हैं बॉलीवुड (Bollywood News) के सबसे स्वीट और अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं, इस वक्त वह काफी खुश हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) रिलीज हुई है जिसे फैंस ने अपना भरपूर प्यार दिया है, बात करें आलिया की प्रेग्नेंसी के बारे में तो फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखा गया। इस ग्लो के पीछे का सबसे बड़ा राज तो यही है कि वह बहुत जल्द मां बनने वाली हैं, अब उनके फैंस ये जानना चाहते होंगे कि आलिया प्रेगनेंसी के दौरान किन चीजों का सेवन कर रही है तो आइये जानते हैं आलिया भट्ट क्या डाइट फॉलो (Alia Bhatt Diet Plan) करती हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt Baby Shower) ने 2020 में ही वीगन डाइट (Vegan Diet Plan) शुरू कर दी थी। अब खबरें ये भी आ रही हैं कि आलिया जल्द ही अपने घर पर गोद भराई सेरेमनी करेंगी, जिसमें उन्होंने वीगन मेन्यू को चुना है। इसके साथ ही हर गर्भवती महिला के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान वीगन डाइट हेल्दी है या नहीं? क्या गर्भावस्था के दौरान इस आहार का पालन करने से सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं? आज हम इसके बारे में जानेंगे।

वीगन डाइट क्या है? (What Is Vegan Diet?)

वीगन आहार पूरी तरह से शाकाहारी आहार होता है, इसमें प्लाट बेस्ड खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, अनाज, मेवा, दालें, फलियां आदि शामिल हैं, लेकिन इसमें मांस, मछली, अंडे, दूध, दही, छाछ, पनीर, अन्य डेयरी उत्पाद शामिल नहीं हैं। ये सभी पदार्थ स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। वीगन खाने में जानवर या उनसे बने किसी भी प्रोडक्ट को शामिल नहीं किया जाता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान सिर्फ शाकाहारी भोजन पर निर्भर रहना बहुत अच्छी बात नहीं होती है।

क्या गर्भावस्था के दौरान वीगन डाइट फायदेमंद है? (Is vegan diet beneficial during pregnancy)

वीगन डाइट में मांस, मछली, पशु उत्पाद जैसे दूध, दूध से बने उत्पाद, घी आदि शामिल नहीं होते हैं। ऐसे में गर्भवती महिला के लिए वीगन डाइट अच्छा विकल्प नहीं है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। गर्भावस्था एक ऐसा चरण है जिसमें हमें कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, बी12 की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। अगर गर्भवती महिला इन सभी पोषक तत्वों को लगातार नहीं लेती है, तो बच्चे के जन्म का वजन उतना नहीं होगा जितना उसे होना चाहिए। उसका ठीक से विकास नहीं हो पाएगा, महिलाओं को गर्भावस्था के तीसरे महीने से कैल्शियम और आयरन की खुराक लेनी चाहिए। अगर आप दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं तो यह बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। अन्य सामान्य दिनों में वीगन डाइट ठीक है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान वीगन आहार खाने की सिफारिश नहीं की जाती है।

अगर कोई पहले से ही वीगन है? (If someone is already vegan)

यदि कोई व्यक्ति पहले से ही वीगन डाइट का पालन कर रहा है या पूर्ण शाकाहारी है, तो उसे अधिक फलियां, दालें खाने की जरूरत है। दालों से बने भोजन को अधिक मात्रा में खाना चाहिए। स्प्राउट्स खाएं, क्योंकि वे अनाज हैं। बादाम, पिस्ता, सूरजमुखी के बीज, खरबूजे, तरबूज, हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों का अधिक सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन और कैल्शियम अधिक होता है। क्योंकि शाकाहारी आहार में दूध, दही या अन्य डेयरी उत्पाद शामिल नहीं होते हैं, इसलिए विटामिन डी और बी 12 की आपूर्ति के लिए पूरक आहार आवश्यक हैं। सोयाबीन को आप प्रोटीन, कैल्शियम के लिए ले सकते हैं।

और पढ़ें
Harsha Singh

Harsha Singh

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज के दौरान ही कुछ वेबसाइट्स के लिए फ्रीलांस कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया। अब बीते करीब एक साल से हरिभूमि के साथ सफर जारी है। पढ़ना, लिखना और नई चीजे एक्स्प्लोर करना पसंद है।


Next Story