Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सावधान! नाइट शिफ्ट में काम करने से पड़ सकता है हार्ट अटैक

इन दिनों रोटेशनल शिफ्ट का दौर हो गया है। कई सारी ऐसी कंपनियां हैं, जहां दिन-रात यानी 24 घंटे काम होता रहता है। 24 घंटे काम की वजह से लोगों को नाइट शिफ्ट भी करनी पड़ती है। नाइट शिफ्ट के कारण नींद पूरी नहीं होती साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

सावधान! नाइट शिफ्ट में काम करने से पड़ सकता है हार्ट अटैक
X

इन दिनों रोटेशनल शिफ्ट का दौर हो गया है। कई सारी ऐसी कंपनियां हैं, जहां दिन-रात यानी 24 घंटे काम होता रहता है। 24 घंटे काम की वजह से लोगों को नाइट शिफ्ट भी करनी पड़ती है। नाइट शिफ्ट के कारण नींद पूरी नहीं होती साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन नाइट शिफ्ट के कारण व्यक्ति में हार्ट अटैक के चांसेस भी बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में मोटापा और डायबिटीज की दिक्कत होती है। साथ ही हार्ट डिसीज, दिमाग से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान! अगर शरीर में नजर आएं ये बदलाव तो तुरंत कराएं इलाज, हो सकता है कैंसर

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबित हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है। यह रिसर्च वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया।

इस रिसर्च के बारे में यूनिवर्सिटी के हांस वान डोनजेन ने बताया कि पाचन क्रिया में एक तरह की जैविक घड़ी होती है, जो शिफ्ट के अनुसार काम करती है और बदलती रहती है।

लेकिन यह किसी को मालूम नहीं था। ऐसे में शरीर के कुछ जैविक संकेत व्यक्ति के शरीर को बताते हैं कि दिन जबकि कुछ कहते हैं कि रात है। यही वजह है कि पाचन क्रिया में गड़बड़ी आती है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! दोपहर में सोने से नहीं होती है दिल की बीमारी, जानें इसके फायदे

इसी तरह मनुष्य के दिमाग को भी मास्टर क्लॉक संचालित करती है और नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों पर इसका उल्टा असर पड़ता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story