सावधान! नशे की लत लगने पर शरीर में होते हैं ये बदलाव, ऐसे करें पहचान
नशा किसी भी चीज का हो सेहत के लिए बुरा ही होता है। इन दिनों युवा पीढ़ी ज्यादा नशे का शिकार हो रही है। किसी भी चीज की लत होना सेहत के लिए घातक और जानलेवा साबित हो सकता है। सिगरेट, शराब, ड्रग्स, तंबाकू आदि किसी भी चीजों की लत लगने पर व्यक्ति में इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 July 2018 2:47 PM GMT
नशा किसी भी चीज का हो सेहत के लिए बुरा ही होता है। इन दिनों युवा पीढ़ी ज्यादा नशे का शिकार हो रही है। किसी भी चीज की लत होना सेहत के लिए घातक और जानलेवा साबित हो सकता है। सिगरेट, शराब, ड्रग्स, तंबाकू आदि किसी भी चीजों की लत लगने पर व्यक्ति में इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।
व्यक्ति के हाव-भाव और रहन सहन के तरीके से पता लगाया जा सकता है कि उसे नशे की लत है।
यह भी पढ़ें: सावधान! इस एक ब्लड ग्रुप के लोगों को काटते हैं ज्यादा कीट-पतंगे
नशे की लत होने पर व्यक्ति का शरीर अंदर से खोखला हो जाता है। साथ ही उसे कई तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं।
नशे की लत होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण
- नशा करने वाला व्यक्ति अपनी पहले की डाइट से ज्यादा खाना खाने लगता है।
- नशे की लत होने पर व्यक्ति कमजोर हो जाता है।
- थोड़ा काम करने पर भी ऐसे व्यक्तियों को जल्दी थकान होती है।
- नशे की लत वाले व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है।
- छोटी बातों पर भी ऐसे व्यक्तियों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है।
यह भी पढ़ें: सावधान! मानसून में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम
- नशा करने वाले लोगों की आंखों में बदलाव होता है। आंखे लाल रहती है और छोटी नजर आती हैं।
- कोई व्यक्ति नशे में है या नहीं इसका पता उसकी आंखों से आसानी से लगाया जा सकता है।
- ड्रग्स की लत वाले व्यक्ति के वजन में कमी आने लगती है।
- किसी व्यक्ति की एनर्जी में कमी आना भी नशे की लत की तरफ इशारा करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story