Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

30 की उम्र में आ सकती है महिलाओं में ये परेशानियां, करवाएं ये 5 अहम टेस्ट

बढ़ती उम्र के साथ होने वाली गंभीर बीमारियों को लेकर तीस साल के बाद हर साल कुछ शारीरिक जांच अवश्य करवानी चाहिए।

30 की उम्र में आ सकती है महिलाओं में ये परेशानियां, करवाएं ये 5 अहम टेस्ट
X

तीस वर्ष की उम्र हो जाने के बाद हर साल कुछ शारीरिक जांच अवश्य करानी चाहिए। ये जांच बढ़ती उम्र के साथ होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति हमें पहले ही सचेत कर देती हैं और सही समय पर इलाज, परहेज व सावधानियां अपनाकर बीमारियों से बचने का मौका प्रदान करती हैं। तो चलिये जानें कौन सी हैं ये जांच और इन्हें कब कराएं।

ब्लड प्रेशर

अगर बीपी 120/80 से 139/89 के बीच हो तो साल में एक बार जांच कराएं और अगर बीपी 140/90 से ज्यादा हो तो डॉक्टर से तुरंत इलाज कराने की जरूरत है क्योंकि ये हाइपरटेंशन का इशारा है। हाई ब्लड प्रेशर से स्ट्रोक, दिल की बीमारियां और किडनी खराब होने जैसी गंभीर समस्या हो सकती हैं।

थायरॉइड

35 के बाद अचानक से वजन बढ़ने, कोलेस्ट्रोल, उदासी, तनाव जैसे लक्षण दिखें तो महिलाओं को थायरॉइड जांच करानी चाहिए। इसके लिए ब्लड टेस्ट कराना पड़ता है। इस जांच का खर्च लगभग 500-600 रूपए होता है।

कोलेस्ट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल से ह्वदय संबंधी रोग हो सकते हैं इसलिए साल में एक बार ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। जिससे कोलेस्ट्रॉल के संतुलन और असंतुलन का पता चल सके। अगर कोलेस्ट्रोल 130 से ज्यादा हो, तो यह खतरे की घंटी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story