Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आम-अंगूर वंडर रेसिपी: गर्मी में बच्चों के लिए आम से बनाएं ये स्पेशल डिश

गर्मी के दिनों में हर किसी को आम खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप आम से कई सारी टेस्टी और बच्चों को पसंद आने वाली डिशेस बना सकती हैं। आज हम आपको आम-अंगूर वंडर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम से बनी इस रेसिपी को आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

आम-अंगूर वंडर रेसिपी: गर्मी में बच्चों के लिए आम से बनाएं ये स्पेशल डिश
X

गर्मी के दिनों में हर किसी को आम खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप आम से कई सारी टेस्टी और बच्चों को पसंद आने वाली डिशेस बना सकती हैं। आज हम आपको आम-अंगूर वंडर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम से बनी इस रेसिपी को आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

आम-अंगूर वंडर दो फलों से बनने वाली कूल डिश है। इसे आप स्लाइस के रूप में जमाकर बच्चों को खुश कर सकती हैं। यह डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी।

'आम-अंगूर वंडर' के लिए सामग्री

  • पके हुए सख्त आम: 4
  • काले अंगूर का क्रश: 4 बड़े चम्मच
  • फुलक्रीम दूध: 1 लीटर
  • कॉर्न फ्लोर: 2 बड़े चम्मच
  • पिसी चीनी: 1 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़ें: हॉट समर में बनाएं ये कूल डिश, जानें 'बनाना स्मूदी' की रेसिपी

विधि

  • दूध को मोटे तले के बर्तन में डालकर उबालें, एक तिहाई रहने तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • इसमें पिसी चीनी और कॉर्न फ्लोर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को ठंडा करके काले अंगूर के क्रश के साथ मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ग्राइंड करें।
  • अब आमों को ऊपर से टोपी की तरह काटें।
  • चाकू की मदद से बीच की गुठलियां निकालें और इनमें तैयार मिश्रण भरकर फ्रीजर में रखें।
  • 8-10 घंटे बाद आमों को निकालें। अब इन्हें छीलें और स्लाइस करके सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story