आलू से घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी ''जलेबी''
''जलेबी'' नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। जलेबी ऐसी स्वीट डिश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आलू से जलेबी कैसे बना सकते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। इस डिश की सबसे खास बात यह है कि आप इसे व्रत में भी बनाकर खा सकती हैं।

X
ज्योति मोघे/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Jun 2018 2:50 PM GMT
'जलेबी' नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। जलेबी ऐसी स्वीट डिश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आलू से जलेबी कैसे बना सकते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। इस डिश की सबसे खास बात यह है कि आप इसे व्रत में भी बनाकर खा सकती हैं।
आमतौर पर घरों में आलू से सब्जी, सैंडविच या परांठे ही बनाते हैं। इस बार घर आलू से जलेबी बनाएं। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आएगा। जानें रेसिपी-
'जलेबी' के लिए सामग्री
- उबले हुए आलू: 250 ग्राम
- सिंघाड़े का आटा: 50 ग्राम
- दूध: 1/5 कप
- चीनी: 250 ग्राम
- केसर: थोड़े से धागे
- इलायची पावडर: 1/4 टी स्पून
- घी: तलने के लिए
- चांदी का वर्क: आवश्यकतानुसार
- पानी: 2 कप
विधि
- सबसे पहले चीनी में पानी और केसर डालें।
- इससे एक तार की चाशनी बना लें।
- उबले हुए आलू अच्छी तरह मैश कर लें।
- इसमें इलायची पावडर, सिंघाड़े का आटा और दूध मिलाकर मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
- इस मिश्रण को साफ कॉटन के कपड़े में भरकर बंद कर लें।
- चाहें तो जलेबी बनाने वाला रेडीमेड कोन बाजार से ले सकती हैं।
- एक पैन में घी डालकर गर्म करें। अब मिश्रण भरे कपड़े में एक छेद करें।
- मिश्रण को जलेबी का आकार देते हुए गर्म घी में डालें।
- अच्छी तरह तलने पर जलेबी निकाल कर, चाशनी में डालें। 2-3 मिनट तक चाशनी में रहने दें।
- प्लेट में चाशनी में डूबी जलेबी निकालें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर आलू जलेबी सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story