सौंफ-टी पीने के ये हैं 6 सेहतमंद फायदे
सौंफ को खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में भी खाया जाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 July 2017 4:59 PM GMT
सब्जी में कई तरह के मसाले इस्तमेाल किए जाते हैं। इन्हीं में से एक मसाला आपके किचन में हमेशा मौजूद रहता है।
जो खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में भी खाया जाता है। इसका नाम है सौंफ।
सौफ को सब्जी, पूरी और मिठाई जैसे कई व्यंजन में प्रयोग किया जाता है।
क्या आपने कभी सौंफ-टी पी हैं, अगर नहीं, तो आप इसके औषधि गुण के बारे में सुनकर हैरान रह जाएंगे।
बस पानी में सौंफ को उबालकर इसकी चाय को तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं सौंफ-टी के घेरलू नुस्खे के फायदों के बारे में...
इसे भी पढ़ें- बॉडी डिटॉक्स के लिए ये हैं 5 होममेड एनर्जी ड्रिंक्स
1. एंटीऑक्सीडेंट
- सौंफ-टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें विटामिन-ए, बी, सी और डी और इसके अलावा पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
2. इम्प्रूव डाइजेशन
- सौंफ आपके मांसपेशियों के दर्द को कम करती है। इससे पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- सौंफ-टी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है।
3. वेट लॉस
- सौंफ-टी वजन कम करने में मदद मिलती है। आप रोज इसका सेवन करके अपने वजन को घटा सकते हैं।
4. फेफड़ों के लिए फायदा
- सौंफ फेफड़ों के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा कई बीमारियों के लिए लाभकारी होती है।
5. हार्ट की बीमारी से बचाव
- सौंफ-टी दिल की बीमारियों से बचाव करती है। सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।
- फाइबर बेकार केलोस्ट्रोल को रोकने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- ग्रीन कॉफी के मोटापा कम करने के अलावा और भी है फायदे
6. इम्यून सिस्टम
- सौंफ में विटामिन-सी होने की वजह से बीमारियां दूर रहती हैं।
- सौंफ-टी से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story